एंजिफेस्ट के लिए दिल्ली के सभी कॉलेजों के छात्रों को आमंत्रित किया गया है। हालांकि, इसके लिए पंजीकरण अनिवार्य है। एंजिफेस्ट को लेकर दिल्ली पुलिस की ओर से भी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए है।
दिल्ली प्रौद्यौगिकी विश्वविद्यालय (डीटीयू) में शुक्रवार को एंजिफेस्ट का रंगारंग आगाज हुआ। फेस्ट की शुरुआत सुबह एंजि परेड के साथ हुई। शाम को डीजे नाइट का आयोजन हुआ। छात्रों की ओर से बैंड प्रस्तुति भी दी गई। फेस्ट में छात्र संगीत की धुन पर झूम उठे। उत्साह और जोश के साथ वह नाचते-गाते दिखे। तीन दिवसीय एंजिफेस्ट का अमर उजाला नॉलेज पार्टनर है। एक हजार छात्रों की टीम एंजिफेस्ट का आयोजन कर रही है।
विज्ञापन
एंजिफेस्ट के लिए दिल्ली के सभी कॉलेजों के छात्रों को आमंत्रित किया गया है। हालांकि, इसके लिए पंजीकरण अनिवार्य है। एंजिफेस्ट को लेकर दिल्ली पुलिस की ओर से भी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए है। केवल आमंत्रित छात्र-छात्राओं को ही फेस्ट में प्रवेश की अनुमति है। एंजिफेस्ट के पहले दिन निर्वाणा स्टेज पर अलग-अलग कॉलेज के छात्रों ने सांस्कृतिक प्रस्तुति दी। विश्वविद्यालय के ओपन एयर थियेटर में छात्रों ने डांस और नुक्कड़ नाटक का मंचन किया। कंसर्ट में लोक ध्वनियों को इलेक्ट्रॉनिक संगीत के साथ प्रस्तुत किया गया।
एंजिफेस्ट में छात्रों के खाने-पीने से लेकर कपड़ों की खरीदारी सहित सौंदर्य प्रसाधन के स्टॉल भी लगाए है। फेस्ट में कई हैरतअंगेज गतिविधियां भी आयोजित हुई। एंजिफेस्ट में शामिल होने आए छात्र जुनैद ने कहा कि इस फेस्ट का एक अलग ही अनुभव होता है। दिल्ली के किसी कॉलेज में ऐसा फेस्ट नहीं होता है। छात्रों के लिए फेस्ट में शामिल होने का कोई शुल्क नहीं है।
विज्ञापन
छात्रा इशिका सिंह ने कहा कि फेस्ट में आने के लिए पंजीकरण चालू है। एंजिफेस्ट का छात्र जमकर आनंद लें। एंजिफेस्ट डीटीयू का प्रमुख सांस्कृतिक उत्सव है जो संगीत, कला, नृत्य और मनोरंजन के मिश्रण के लिए जाना जाता है। पिछले कुछ वर्षों में यह देश के सबसे लोकप्रिय कॉलेज उत्सवों में से एक बन गया है। जिसमें कई प्रसिद्ध कलाकार प्रस्तुति देने आते है।