फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर लौट रहे थे, रास्ते में मौत से हो गई मुलाकात: एक साथ बुझे दो घर के चिराग, एक अलीगढ़ तो दूसरा फिरोजाबाद का था

Mon, 27 Jul 2026 08:25 PM IST
विकास कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, छतारी (बुलंदशहर)

सार

पुलिस ने चारों घायल युवकों को अलीगढ़ मेडिकल में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने इरशाद और अमन को मृत घोषित कर दिया। वहीं, नसीर और प्रशांत का वहीं उपचार चल रहा है। 
विज्ञापन
दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत में दो लोगों की मौत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के बुलंदशहर स्थित छतारी क्षेत्र के चौंढेरा गांव के पास सोमवार सुबह दो बाइक की आमने-सामने टक्कर हो गई। अलग-अलग बाइक सवार अलीगढ़ निवासी अमन और फिरोजाबाद निवासी इरशाद उर्फ इंस्पेक्टर की मौत हो गई। उनके दो साथी घायल हो गए। घायल युवकों को अलीगढ़ मेडिकल में भर्ती कराया गया।

विज्ञापन

 

अनूपशहर में फेरी लगाता था इरशाद
जनपद फिरोजाबाद के थाना नारकीय क्षेत्र स्थित गांव वाजिदपुर निवासी इकराम ने बताया कि वह और उनके भाई इरशाद उर्फ इंस्पेक्टर (22) और 16 वर्षीय छोटा भाई नसीर बुलंदशहर जनपद के अनूपशहर में फेरी लगाने का कार्य करते थे। सोमवार सुबह उनके भाई इरशाद और नसीर बाइक से अनूपशहर से अपने गांव जा रहे थे।

हादसे में दो घायल
सुबह करीब नौ बजे जब वह डिबाई-अलीगढ़ मार्ग पर थाना छतारी क्षेत्र में गांव चौंढेरा के पास पहुंचे तो सामने से आ रही दूसरी बाइक से उनकी टक्कर हो गई। हादसे में दोनों भाई गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं, दूसरी बाइक सवार जनपद अलीगढ़ के सुनामी कासिमपुर गांव निवासी अमन उर्फ छोटे और प्रशांत भी घायल हो गए।

मजदूरी करता था प्रशांत
सूचना पर पहुंची पुलिस ने चारों घायल युवकों को अलीगढ़ मेडिकल में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने इरशाद और अमन को मृत घोषित कर दिया। वहीं, नसीर और प्रशांत का वहीं उपचार चल रहा है। मामले में मृतक अमन की बुआ के बेटे रवि निवासी शिकारपुर घटना की जानकारी मिलते ही पोस्टमार्टम हाउस पर पहुंचे। रवि ने बताया कि अमन और प्रशांत मजदूरी करते थे और सोमवार सुबह अलीगढ़ से शिकारपुर में अपनी बुआ के यहां आ रहे थे।
विज्ञापन

नहीं दी किसी ने पुलिस को तहरीर
छतारी थाना प्रभारी ने बताया कि मामले में अभी किसी पक्ष की ओर से कोई तहरीर नहीं मिली है। पोस्टमार्टम जांच के बाद शवों को उनके परिजनों को सौंप दिया गया है। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें