फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: कॉलेज छात्राओं ने सुरक्षा के लिए निकाला मार्च

विज्ञापन
विज्ञापन
-हम औरतें आजाद हैं के संदेश के साथ मार्च हुआ शुरू
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो

नई दिल्ली। दिल्ली विश्वविद्यालय (डीयू) के साउथ कैंपस के अलग-अलग कॉलेज की छात्राओं ने सुरक्षा को लेकर शुक्रवार को मार्च निकाला। छात्राओं ने महिलाओं के खिलाफ बढ़ते अपराधों को लेकर चिंता व्यक्त की। यह मार्च कमला नेहरू कॉलेज के गेट से शुरू हुआ। मार्च में शामिल छात्राओं ने हम औरतें आजाद हैं के नारे और संदेश के साथ मार्च शुरू किया। इस मार्च के दौरान पुलिस भी मौजूद रही।

छात्राओं ने कहा कि यह विरोध प्रदर्शन महिलाओं की सुरक्षा को लेकर चिंता जताने और सुरक्षा के नाम पर महिलाओं की आवाजाही को सीमित करने वाले उपायों का विरोध करने के लिए किया गया था। मार्च में शामिल छात्राओं ने कहा कि ऐसे उपाय सार्वजनिक जगहों को असुरक्षित बनाने वाली स्थितियों को ठीक करने के बजाय महिलाओं की सुरक्षा की जिम्मेदारी महिलाओं पर ही डाल देते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

छात्राओं ने बेहतर स्ट्रीट लाइटिंग, बेहतर पब्लिक ट्रांसपोर्ट और ऐसे उपायों की मांग की जिनसे महिलाएं बिना डरे सार्वजनिक जगहों का इस्तेमाल कर सकें। मार्च के बाद गार्गी कॉलेज और कमला नेहरू कॉलेज के पास सिरी फोर्ट रोड पर दिल्ली के नागरिकों के लिए मांगों का चार्टर तैयार करने के लिए चर्चा हुई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें