मौसम विभाग के मुताबिक जहां एक और देश से एक पश्चिमी विक्षोभ गुजर रहा है, वहीं दूसरा पश्चिमी विक्षोभ जम्मू कश्मीर की ओर बढ़ रहा है।
मौसम वैज्ञानिकों की माने तो यह विक्षोभ मजबूत है और इसके असर से पांच दिसंबर के आसपास दिल्ली एनसीआर समेत उत्तर पश्चिम भारत में ठंड बढ़ सकती है। वहीं इन दिनों छाए बादल, खुले स्थानों में कोहरा और शहरों में छाया स्मॉग अगले दो दिन तक बना रह सकता है।
शनिवार को अधिकतम तापमान 23.8 डिग्री सेल्सियस के आसपास रिकार्ड किया गया, जो कि औसत से करीब पांच डिग्री कम था। न्यूनतम तापमान 15.3 डिग्री सेल्सियस रहा, जो कि औसत से दो डिग्री अधिक था।
दिन भर बादल छाए रहे, जिसके कारण दोपहर में भी शाम सा नजारा रहा। एक्सप्रेस वे समेत खुले स्थानों पर सुबह के समय हल्का कोहरा रहा। वहीं दिन में स्मॉग छाया रहा।
मौसम विभाग के निदेशक बीपी यादव ने बताया कि एक और पश्चिमी विक्षोभ ईरान पहुंच गया है। अफगानिस्तान और पाकिस्तान होते हुए यह चार दिसंबर तक जम्मू कश्मीर तक पहुंच सकता है।