फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच दिसंबर से NCR में बढ़ेगी ठंड, छाया रहेगा स्मॉग

Sun, 29 Nov 2015 09:36 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन
मौसम विभाग के मुताबिक जहां एक और देश से एक पश्चिमी विक्षोभ गुजर रहा है, वहीं दूसरा पश्चिमी विक्षोभ जम्मू कश्मीर की ओर बढ़ रहा है।
विज्ञापन


मौसम वैज्ञानिकों की माने तो यह विक्षोभ मजबूत है और इसके असर से पांच दिसंबर के आसपास दिल्ली एनसीआर समेत उत्तर पश्चिम भारत में ठंड बढ़ सकती है। वहीं इन दिनों छाए बादल, खुले स्थानों में कोहरा और शहरों में छाया स्मॉग अगले दो  दिन तक बना रह सकता है।

शनिवार को अधिकतम तापमान 23.8 डिग्री सेल्सियस के आसपास रिकार्ड किया गया, जो कि औसत से करीब पांच डिग्री कम था। न्यूनतम तापमान 15.3 डिग्री सेल्सियस रहा, जो कि औसत से  दो डिग्री अधिक था।
विज्ञापन


दिन भर बादल छाए रहे, जिसके कारण दोपहर में भी शाम सा नजारा रहा। एक्सप्रेस वे समेत खुले स्थानों पर सुबह के समय हल्का कोहरा रहा। वहीं दिन में स्मॉग छाया रहा।

मौसम विभाग के निदेशक बीपी यादव ने बताया कि एक और पश्चिमी विक्षोभ ईरान पहुंच गया है। अफगानिस्तान और पाकिस्तान होते हुए यह चार दिसंबर तक जम्मू कश्मीर तक पहुंच सकता है।
विज्ञापन

अधिकतम और न्यूनतम तापमान का अंतर घटा

इसके असर से जम्मू कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में बर्फबारी/ बारिश के आसार हैं। मौसम वैज्ञानिक डॉ. रंजीत सिंह ने बताया कि पांच दिसंबर को दिल्ली एनसीआर समेत उत्तर पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों में कहीं कहीं पर बारिश हो सकती है।

वहीं पहाड़ों से ठंडी हवाएं आएंगी। इन सबके असर से ठंड के और बढ़ने की संभावना बनी हुई है। उन्होंने बताया कि गुजर रहे पश्चिमी विक्षोभ के असर से हरियाणा के दक्षिणी हिस्से से लेकर मध्य प्रदेश के दक्षिण पश्चिम हिस्से तक एक हवा का कम दबाव का क्षेत्र बन गया है।

ऐसे में दो दिसंबर तक किसी भी दिन दिल्ली एनसीआर, हरियाणा, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश में कहीं कहीं पर बारिश की संभावना है।

मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक अधिकतम और न्यूनतम तापमान का अंतर घट गया है, जिसके कारण अन्य दिनों की तुलना में ठंड का अहसास अधिक है।

मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक पश्चिमी विक्षोभ के पूरी तरह से गुजर जाने के बाद न्यूनतम यानि सुबह और रात के तापमान में कमी आएगी। पारा दो से तीन डिग्री तक गिर सकता है, जिसके कारण सुबह और रात में सर्दी बढ़ जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें