फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाजियाबाद में भी शीत लहर ने दी दस्तक, तापमान गिरा

Thu, 11 Dec 2014 11:38 PM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
गर्म दिसंबर में बृहस्पतिवार से सर्दी का अहसास शुरू हो गया है। शीत लहर ने दस्तक दी तो गाजियाबाद में भी बृहस्पतिवार को धूप में भी लोग स्वेटर और जैकेट पहने दिखाई दिए।
विज्ञापन


न्यूनतम तापमान बृहस्पतिवार को दो डिग्री सेल्सियस लुढ़ककर 6 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। मौसम विभाग के मुताबिक शनिवार को तेज हवाओं के साथ बारिश हो सकती है। इसके बाद ठंड और बढ़ जाएगी। ठंड बढ़ने से गेहूं की फसल को भी फायदा होगा।

इस बार दिसंबर महीने का पहला सप्ताह काफी गर्म रहा। बुधवार को अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 8 डिग्री सेल्सियस रहा, लेकिन बृहस्पतिवार से मौसम में अचानक परिवर्तन आया।
विज्ञापन


शीत लहर की वजह से न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई। यही वजह रही कि बृहस्पतिवार को लोग पार्कों में धूप सेंकते नजर आए। बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस पर आ गया।

मौसम विभाग के मुताबिक 13 दिसंबर (शनिवार) तेज हवाओं के साथ बारिश की आशंका जताई जा रही है। इसके बाद अधिकतम तापमान में भी गिरावट दर्ज की जाएगी।

गेहूं की फसल को भी होगा फायदा
कृषि वैज्ञानिक डॉ. विवेकराज सिंह ने बताया कि तापमान में गिरावट गेहूं की फसल के लिए फायदेमंद साबित होगी।

देर से आने वाली ठंड अगर लंबी खिंचती है तो गेहूं का उत्पादन अच्छा होगा। लेकिन अगर वर्तमान की तरह दिसंबर और जनवरी में भी तापमान ज्यादा रहा तो इस बार गेहूं उत्पादन कम रहने की आशंका जताई जा रही है।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें