कोहरे ने ट्रेनों की रफ्तार पर ब्रेक लगा दिया है। शनिवार की तरह ही रविवार को भी ट्रेनों की समय-सारिणी बिगड़ी रही। करीब 30 ट्रेनें 2 से 6 घंटे तक की देरी से चलीं। रीवा एक्सप्रेस 6 घंटे देरी से चली, तो महाबोधी एक्सप्रेस 5 घंटे, भागलपुर-आनंद विहार गरीब रथ एक्सप्रेस 3 घंटे, विक्रमशीला 4 घंटे, ब्रह्मपुत्र मेल 6 घंटे, पुरुषोत्तम एक्सप्रेस 5:30 घंटे, गाजीपुर-आनंद विहार एक्सप्रेस 6:40 मिनट, सत्याग्रह एक्सप्रेस 2:30 घंटे और काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस 2 घंटे की देरी से गंतव्य तक पहुंची। इसके कारण यात्रियों को बेहद परेशान होना पड़ा। उधर, कोहरे के कारण उड़ानें भी देरी से संचालित हुईं। करीब 50 उड़ानें 15 मिनट से 1 घंटे की देरी से संचालित हुईं।