सेक्टर-12 स्थित खेल परिसर में इंडोर स्टेडियम का निर्माण चल रहा है।
वैसे
तो निर्माण कार्य की जगह पर किसी अन्य व्यक्ति का विज्ञापन संबंधी कोई
बोर्ड लगा होता तो उसे हुडा के अधिकारी उखाड़कर फिंकवा देते।
लेकिन
खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने वाला विज्ञापन यहां लगा हुआ है। किसी
अधिकारी ने इसे हटवाने की जहमत अब तक नहीं उठाई है।
चिराग तले अंधेरा
सेक्टर-12 स्थित लघु सचिवालय में सभी प्रशासनिक अधिकारियों के कार्यालय
हैं। जिला उपायुक्त भी यहीं बैठते हैं।
उन्हीं पर चुनाव आचार संहिता के
पालन की जिम्मेदारी है। इस परिसर में ही केंद्र व राज्य सरकार के ढेरों
विज्ञापन लगे हैं।
आचार संहिता लागू हुए तीन दिन बीत चुके हैं, लेकिन
इन्हें हटाने की जहमत अब तक नहीं उठाई गई है।
बीके में स्वास्थ्य योजनाओं का प्रचार
आचार संहिता लागू होते ही सभी
विभागों के मुखियाओं का दायित्व है कि वे प्रदेश व केंद्र सरकार की लोक
लुभावन योजनाओं के प्रचार करते होर्डिंग, बैनर को खुद हटवा दें या लोक
संपर्क अधिकारी से इसके लिए संपर्क करें।
इसके बावजूद बादशाह खान (बीके)
सामान्य अस्पताल में जगह-जगह मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजनाओं के विज्ञापनों
को नहीं हटाया गया है।
पल्स पोलियो अभियान में छाए हैं हुड्डा
पूरे प्रदेश में 23 फरवरी को
पल्स पोलियो अभियान चलाया गया।
इसके तहत स्वास्थ्य विभाग की ओर से शहर में
जगह-जगह इसके पोस्टर चस्पां कराए गए।
इनमें मुख्यमंत्री एवं स्वास्थ्य
मंत्री की फोटो छपी है।
आचार संहिता लागू होने के बाद न तो जिला प्रशासन की
ओर से इन पोस्टरों को हटवाने की व्यवस्था की गई और न ही स्वास्थ्य विभाग
की ओर से।