फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CJP Protest: पुलिस पर आधार और पैन कार्ड मांगने का आरोप, CJP-पुलिस में विवाद; 'कॉकरोचों' को मिला किसानों का साथ

Mon, 22 Jun 2026 04:39 PM IST
Vijay Singh Pundir अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के धरने के तीसरे दिन आधार कार्ड और पैन कार्ड जांच को लेकर पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके और पुलिस के बीच बहस देखने को मिली। अभिजीत दीपके ने आरोप लगाया कि धरना स्थल पर आने वाले लोगों से आधार कार्ड और पैन कार्ड मांगे जा रहे हैं। उधर, भारतीय किसान यूनियन (बीकेयू) के चढूनी गुट ने कॉकरोच जनता पार्टी को समर्थन देने की घोषणा की है।
विज्ञापन
CJP Protest - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शिक्षा व्यवस्था में सुधार, पेपर लीक और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर जंतर मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) का धरना प्रदर्शन सोमवार को तीसरे दिन भी जारी रहा। सोमवार को भी बड़ी संख्या में छात्र, युवा और सामाजिक कार्यकर्ता धरना स्थल पर पहुंचे और सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए अपनी मांगों को दोहराया।

विज्ञापन

सीजेपी के धरने के तीसरे दिन आधार कार्ड और पैन कार्ड जांच को लेकर पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके और पुलिस के बीच बहस देखने को मिली। अभिजीत दीपके ने आरोप लगाया कि धरना स्थल पर आने वाले लोगों से आधार कार्ड और पैन कार्ड मांगे जा रहे हैं, जबकि वह केवल प्रदर्शन में शामिल होने, पानी पहुंचाने या भोजन देने के लिए आ रहे हैं।

उन्होंने कहा कि यह लोकतांत्रिक अधिकारों का मामला है और लोगों को अनावश्यक रूप से परेशान नहीं किया जाना चाहिए। अभिजीत दीपके ने पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए कहा कि लोगों की निजी जानकारी क्यों ली जा रही है। उन्होंने कहा कि किसी व्यक्ति का आधार कार्ड देखकर उसकी व्यक्तिगत जानकारी हासिल की जा सकती है और यह लोगों की निजता से जुड़ा विषय है। हालांकि दिल्ली पुलिस ने एक्स पर पोस्ट कर सभी आरोपों को निराधार बताया।

कॉकरोचों को मिला किसानों का साथ
भारतीय किसान यूनियन (बीकेयू) के चढूनी गुट ने कॉकरोच जनता पार्टी को समर्थन देने की घोषणा की है। भारतीय किसान यूनियन चढूनी धड़े ने प्रदर्शन में शामिल होकर अपनी मांगे भी रखने का फैसला किया है। कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके ने देश भर के किसानों और मजदूरों से जंतर मंतर पर आकर छात्रों का समर्थन करने की अपील की थी, जिसके जवाब में बीकेयू (चढूनी) ने छात्रों के साथ खड़े होने का फैसला लिया है।

किसानों के प्रदर्शन में शामिल होने पर अभिजीप दीपके ने बताया कि मैं भारतीय किसान यूनियन का हमारे आंदोलन का समर्थन करने और छात्रों के साथ खड़े होने के लिए धन्यवाद देना चाहता हूं। इसके अलावा प्रदर्शनकारियों ने भी इसकी सराहना की। प्रदर्शनकारियों के अनुसार, किसानों का यह फैसला अच्छा है। जब तक सरकार हमारी मांगों पर कोई कदम नहीं उठाती, तब तक आंदोलन जारी रहेगा।

स्वयंसेवकों ने संभाली व्यवस्थाओं की जिम्मेदारी
धरना स्थल पर प्रदर्शनकारियों के लिए चाय, समोसे और पानी की व्यवस्था की गई है। कई स्वयंसेवक लोगों की सेवा में जुटे हुए हैं। प्रदर्शनकारियों के अनुसार, यह केवल मंच से भाषण देने का आंदोलन नहीं है, बल्कि हजारों लोगों के सहयोग और समर्पण का परिणाम है। मंच से कुछ स्वयंसेवकों का जिक्र भी किया गया, जो अपनी नौकरी और व्यक्तिगत जिम्मेदारियों के साथ साथ आंदोलन में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।
विज्ञापन

सीजेपी के प्रवक्ता सौरभ दास ने बताया कि ऐसे कार्यकर्ता आंदोलन की रीढ़ हैं, जो बिना किसी प्रचार प्रसार के लगातार सेवा कार्यों में लगे हुए हैं। वहीं, सीजेपी संस्थापक अभिजीत दीपके ने स्वयंसेवकों की सराहना करते हुए कहा कि किसी भी जन आंदोलन की वास्तविक ताकत वह लोग होते हैं जो पर्दे के पीछे रहकर व्यवस्थाओं को संभालते हैं। उन्होंने कहा कि आंदोलन की सफलता सामूहिक प्रयासों पर निर्भर करती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें