फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad : मधुबन बापूधाम थाने में पहुंचा कोबरा, हवालात में जमाया डेरा... फिर पहुंची वन विभाग की टीम

Fri, 12 Jul 2024 05:46 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद

सार

सफाईकर्मी सफाई करने पहुंचे तो कोने में सांप को देखकर शोर मचाया। इसके बाद पुलिस ने वन विभाग को सूचना दी।
विज्ञापन
कोबरा - फोटो : अमर उजाला file
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

किसी आरोप में या गिरफ्तार किए गए आरोपी को कोर्ट में पेश करने से पहले थाने की हवालात में आरोपी को बंद किया जाता है लेकिन बुधवार रात मधुबन बापूधाम थाने की हवालात में कोबरा सांप पहुंच गया। सफाईकर्मी सफाई करने पहुंचे तो कोने में सांप को देखकर शोर मचाया। इसके बाद पुलिस ने वन विभाग को सूचना दी।

विज्ञापन


मधुबन बापूधाम थाने के आसपास खाली इलाका और खेत व झाड़ियां हैं। माना जा रहा है कि बारिश होने के कारण सांप बिल से बाहर आ गया और रेंगते हुए थाना परिसर में पहुंच गया। गनीमत रही कि उस दौरान हवालात में कोई नहीं था। एसीपी अभिषेक श्रीवास्तव ने बताया कि वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर सांप को पकड़कर जंगल में छोड़ दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें