फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अम्फान के दौरान तटरक्षक ने किया बचाव कार्य

Mon, 25 May 2020 04:00 PM IST
विक्रांत चतुर्वेदी अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
विज्ञापन
तूफान - फोटो : ANI
विज्ञापन
हाल ही में भारत के पश्चिम बंगाल और ओडिशा आदि कई राज्यों से गुजरे सुपर साइक्लोन अम्फान के समय में भारतीय तटरक्षक ने खोज और बचाव व राहत कार्यों को बखूबी अंजाम दिया। इस दौरान तटरक्षक ने 16 मई से ही छह जहाजों और दो डोर्नियर एयरक्राफ्ट की रोज तैनाती की। इस दौरान समुद्र में जाने वाले मछुआरों और यात्रा करने वालों को संभावित खतरे की चेतावनी दी गई।
विज्ञापन


उनसे नजदीकी सुरक्षित बंदरगाहों तक जाने का अनुरोध किया गया। मछली पकड़ने वाली 300 नौकाओं को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया। साथ ही व्यावसायिक जहाजों को अम्फान के रास्ते में नहीं आने दिया गया। भारतीय मौसम विभाग से मिली सूचना के आधार पर दक्षिण पूर्वी बंगाल की खाड़ी में स्थानीय लोगों को बचाव के लिए जरूरी सूचनाएं दी गईं। 

तटरक्षक का जोर यह सुनिश्चित करने पर था कि सुपर साइक्लोन से कम से कम क्षति हो। पांच तटरक्षक शिप और एयरक्राफ्ट को आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु में बचाव और राहत कार्य के लिए स्थानापन्न रखा गया था। 2019 में यह8 तूफान गुजरा था तो तटरक्षक ने सुनिश्चित किया था कि जीवन की कोई हानि न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें