फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिवपाल का बयान, ‘SP-BSP में गठबंधन नहीं’

विज्ञापन
विज्ञापन
‘प्रदेश में बसपा के साथ सपा का गठबंधन हीं होगा। इसकी कोई जरूरत नहीं हैं। भारतीय जनता पार्टी को विधानसभा चुनाव में मात देने के लिए समाजवादी पार्टी सक्षम है।’
विज्ञापन


यह बात रविवार को गुलावठी में पूर्व सांसद चौ.सुरेंद्र सिंह नागर के भतीजे अमन नागर की सगाई में शामिल होने आए प्रदेश के लोक निर्माण, सिंचाई, जल संसाधन एवं सहकारिता मंत्री शिवपाल सिंह यादव ने कही।

आगरा में भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शाहनवाज हुसैन की सपा-बसपा समझौते की टिप्पणी पर उन्होंने कहा कि पहले भी समाजवादी पार्टी के खिलाफ सारे दल एकजुट होते रहे हैं। सपा भाजपा को हराने में प्रदेश में पूर्ण समर्थ है।
विज्ञापन

विज्ञापन

आजम खां नाराज नहीं हैं

केबिनेट मंत्री आजम खां के नाराज होने के सवाल पर उन्होंने कहा कि आजम खां नाराज नहीं हैं। उन्होंने यह भी कहा कि आजम खां ने धर्मनिरपेक्षता की लड़ाई लड़ रहे है।

औवेसी के बारे में पूछे गए सवाल के जबाव में उन्होंने कहा कि ओवैसी व आजम खां में जमीन-आसमान का फर्क है। उन्होंने बिहार में महागठबंधन की जीत पर कोई टिप्पणी नहीं की।

मुरादाबाद से शिवपाल हैलीकॉप्टर से गुलावठी के डीएम कालेज पहुंचे। वहां से समारोह स्थल चौ.वेदराम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन पहुंचे। शिवपाल सिंह यादव प्रात: 11 बजकर 5 मिनट पर गुलावठी के डीएन इंटर कॉलेज के मैदान में हैलीकॉप्टर से उतरे और करीब 12 बजकर 20 मिनट पर हैलीकॉप्टर से रवाना हो गए।

इस बीच उनके अधीन विभागों के अधिकारी एवं प्रशासनिक अधिकारी डीएन इंटर कॉलेज के एक कक्ष में प्रतीक्षा करते रहे। उन्हें बताया गया था कि मंत्रीजी अधिकारियों से समीक्षा बैठक लेंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें