फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CNG Price Hike: दिल्ली-NCR में 48 घंटे में दूसरी बार बढ़े CNG के दाम, जानें अब कितने रुपये की हुई बढ़ोतरी

Sun, 17 May 2026 08:57 AM IST
Vijay Singh Pundir एएनआई, नई दिल्ली

सार

CNG Price in Delhi-NCR Today : सीएनजी की कीमतों में 1 रुपए प्रति किलोग्राम की बढ़ोतरी की गई है। दिल्ली में, प्रति किलोग्राम सीएनजी की कीमत 80.09 रुपये होगी। नोएडा-गाजियाबाद में, प्रति किलोग्राम सीएनजी की कीमत 88.70 रुपये होगी। 
विज्ञापन
CNG Price Hike - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आम आदमी को एक बार फिर झटका लगा है। राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में सीएनजी की कीमतों में एक रुपये प्रति किलोग्राम की बढ़ोतरी की है। इस वृद्धि के साथ ही दिल्ली में सीएनजी की कीमत 80.09 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई है, जबकि नोएडा और गाजियाबाद में यह 88.70 रुपये प्रति किलोग्राम तक पहुंच गई है।

विज्ञापन


यह पिछले दो दिनों में सीएनजी की कीमतों में दूसरी बार बढ़ोतरी है, जिससे वाहन चालकों की परेशानी और बढ़ गई है। इससे पहले, 15 मई को सीएनजी की कीमतों में 2 रुपये प्रति किलोग्राम की वृद्धि की गई थी। यह लगातार दूसरी बार है जब दिल्ली-एनसीआर में सीएनजी की कीमतों में इजाफा हुआ है। 15 मई को सीएनजी की कीमतों में 2 रुपये प्रति किलोग्राम की बढ़ोतरी की गई थी। बढ़ी हुई कीमतों का असर ऑटो, कैब और निजी वाहन चालकों की जेब पर सीधे तौर पर पड़ने वाला है।

यहां देखें किस शहर में कितने हुए सीएनजी के दाम
क्र.सं.    शहर का नाम  पुरानी दर (₹/KG) नई दर (₹/KG)
1 दिल्ली  ₹79.09/- ₹80.09/-
2 नोएडा ₹87.70 /- ₹88.70/-
3 गाजियाबाद ₹87.70/- ₹88.70/-
4 मुजफ्फरनगर  ₹87.58/- ₹88.58/-
5 मेरठ  ₹87.58/- ₹88.58/-
6 शामली    ₹87.58/- ₹88.58/-
7 गुरुग्राम  ₹84.12/-  ₹85.12/-
8 रेवाड़ी  ₹83.70/- ₹84.70/-
9 करनाल ₹83.43/- ₹84.43/-
विज्ञापन


15 मई को बढ़े थे पेट्रोल और डीजल के दाम
इससे पहले 15 मई को पेट्रोल और डीजल दोनों के दाम तीन-तीन रुपये प्रति लीटर बढ़ा दिए गए थे। तेल कंपनियों द्वारा तीन रुपये प्रति लीटर की सीधी वृद्धि किए जाने के बाद अब दिल्ली में एक लीटर पेट्रोल की नई कीमत 97.77 रुपये हो गई है। वहीं, अगर हम डीजल की बात करें, तो दिल्ली में अब एक लीटर डीजल के लिए आम ग्राहकों को 90.67 रुपये की कीमत चुकानी होगी। 

विज्ञापन


दिल्ली के अलावा देश के अन्य प्रमुख महानगरों में भी पेट्रोल की कीमतों में बहुत बड़ी तेजी आई है। कोलकाता में पेट्रोल के दाम 3.29 रुपये बढ़कर अब 108.74 रुपये प्रति लीटर पर पहुंच गए हैं। वहीं देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में पेट्रोल की कीमत 3.14 रुपये बढ़कर 106.68 रुपये प्रति लीटर हो गई है। दक्षिण भारत के बड़े शहर चेन्नई की बात करें, तो वहां भी पेट्रोल के दामों में 2.83 रुपये का भारी उछाल आया है और इसकी नई कीमत 103.67 रुपये प्रति लीटर तय कर दी गई है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें