ये होंगी नई दरें
दिल्ली में सीएनजी की कीमत अब 79.56 रुपये से घटकर 73.59 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई है। घरेलू रसोई में पाई जाने वाली गैस (पीएनजी) की दरों को दिल्ली में 53.59 रुपये प्रति घन मीटर से घटाकर 48.59 रुपये प्रति मानक क्यूबिक मीटर कर दिया गया है। गाजियाबाद और ग्रेटर नोएडा में आईजीएल की सीएनजी का रेट अभी तक 82.12 रुपये प्रति किलो था, जो अब घटकर रविवार सुबह से 77.20 रुपए हो जाएगा। वहीं नोएडा में अब 81.17 रुपये की जगह सीएनजी 77.20 रुपए किलो मिलेगी। गुरुग्राम में भी अब 87.89 से घटकर 82.62 रुपये प्रति किलो सीएनजी मिलेगी।
दो साल में 80 फीसदी से अधिक बढ़ी सीएनजी की कीमत
बीते दो सालों में सीएनजी की कीमतों में 80 प्रतिशत से अधिक की वृद्धि की जा चुकी थी। अप्रैल 2021 से दिसंबर 2022 के बीच 15 बार सीएनजी की कीमतों में बढ़ोतरी की गई। बता दें कि अप्रैल 2021 से सीएनजी की कीमत 36.16 रुपये प्रति किलो थी। सीएनजी की कीमतों में पिछली बार 17 दिसंबर 2022 को बढ़ोतरी की गई थी।
अब हर महीने बदलेगा सीएनजी-पीएनजी का भाव
गैस की कीमतों में निर्धारण से संबंधित नए फॉर्मूले (घरेलू प्राकृतिक गैस की प्राइसिंग के फॉर्मूले में बदलाव के बाद) से संबंधित सरकार के एक अलग गजट नोटिफिकेशन के अनुसार प्राकृतिक गैस की न्यूनतम कीमत 4 डॉलर प्रति mmBtu और कैप के साथ अधिकतम कीमत 6.5 डॉलर प्रति mmBtu होगी। सीलिंग अगले दो वर्षों यानी वित्तीय वर्ष 2023-24 और 2024-25 तक जारी रहेगी उसके बाद प्रति वर्ष कीमतों में 0.25 डॉलर प्रति mmBTu का इजाफा किया जाएगा। कीमतों में अब साल में दो बार संशोधन के बजाय, हर महीने संशोधित किया जाएगा।