नई दिल्ली। दक्षिण दिल्ली से भाजपा सांसद रामवीर सिंह बिधूड़ी ने शनिवार को अपने संसदीय क्षेत्र में 15 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का उद्घाटन कर मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता का जन्मदिन मनाया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने दिल्ली के विकास के लिए एक लाख करोड़ रुपये का जो बजट दिया है, उससे विशेष रूप से दक्षिण दिल्ली के गांवों, अनधिकृत बस्तियों और अन्य कॉलोनियों में सभी नागरिक सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। यह क्षेत्र की जनता को मुख्यमंत्री की तरफ से रिटर्न गिफ्ट है। बिधूड़ी ने कहा कि लोगों ने 27 साल बाद भाजपा को सत्ता की जिम्मेदारी का जो उपहार दिया, उसी के अंतर्गत दिल्ली में हर क्षेत्र का विकास किया जा रहा है। दक्षिण दिल्ली के क्षेत्रों में विकास के लिए फंड की कोई कमी नहीं होगी। संवाद