फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राम और कृष्ण को न मानने वाले अब बजरंगबली की शरण में : योगी

Sun, 14 Apr 2019 11:41 PM IST
vivek shukla न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
cm yogi - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रथम चरण के मतदान के बाद भाजपा प्रदेश की आठों सीट जीत रही है। इस बात का एहसास विपक्षियों को भी हो गया है और अब उनके स्वर बदल गए हैं। ये आपकी ही जीत है कि जो लोग राम और कृष्ण को नहीं मानते थे, अब बजंरगबली की शरण में आ गए हैं। अब बजरंगबली को अपना कह रहे हैं। उन्होंने विकास, भ्रष्टाचार और कानून व्यवस्था के मुद्दे पर कांग्रेस और सपा-बसपा-रालोद गठबंधन को भी आड़े हाथों लिया। मुख्यमंत्री अमरोहा-गढ़ लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी कंवर सिंह तंवर की सिंभावली के गांव सिखैड़ा में आयोजित विजय संकल्प सभा को संबोधित कर रहे थे। 

विज्ञापन


उन्होंने कांग्रेस का नाम लिए बिना कहा कि जिनके पूर्वज खुद को एक्सीडेंटल हिंदू बताते थे, आज वे जनेऊ दिखा रहे हैं। मुजफ्फरनगर के दंगों पर चौधरी अजीत सिंह को घेरते हुए कहा कि वे यहां आएं तो उनसे पूछना कि दंगों के दौरान वे किसके साथ खड़े थे। जब सचिन और गौरव की बेरहमी से हत्या कर दी गई तो वे कहां थे। कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि मनमोहन सरकार में देश के संसाधनों पर पहला हक मुसलमानों का होता था।

इस लोकतांत्रिक देश को जाति और मजहब के नाम पर बांटने का कार्य करेंगे तो देश को विश्व की महाशक्ति के रूप में देखने का सपना कभी पूरा नहीं हो सकता। कांग्रेस, सपा, बसपा रालोद सभी एक ही थाली के चट्टे बट्टे हैं। भ्रष्टाचार, बेईमानी, अराजकता इनकी पहचान है, ये इनके डीएनए में है। उन्होंने कांग्रेस के घोषणा पत्र को भी देश विरोधी बताते हुए केरल में राहुल गांधी के नामांकन के दौरान मुस्लिम लीग के झंडे लहराए जाने पर तंज कसा।
विज्ञापन


किसानों के संबंध में बोलते हुए उन्होंने कहा कि उनकी सरकार ने 65 हजार करोड़ रुपये गन्ने का भुगतान पिछले दो वर्ष में किया है। जब तक किसानों का गन्ना खेतों में खड़ा है मिल बंद नहीं होगी। किसानों के गन्ने का पूरा भुगतान भी इसी सत्र में किया जाएगा। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार अपराधी और अपराध के खिलाफ जीरो टोलरेंट की नीति पर काम कर रही है। अपराधी या तो जेल में हैं या उनकी शवयात्रा निकल चुकी है। रैली के दौरान उन्होंने आतंकवाद और नक्सलवाद के खिलाफ केंद्र सरकार द्वारा उठाए गए कदमों को दोहराया। अपने संबोधन से पहले मुख्यमंत्री ने लोगों को डा. भीमराव अंबेडकर जयंती, राम नवमी और बैसाखी की बधाई दी।

इस अवसर पर पार्टी प्रत्याशी कंवर सिंह तंवर, जिलाध्यक्ष डा. विकास अग्रवाल, क्षेत्रीय विधायक कमल मलिक, राजीव तरारा, महेंद्र खड़गवंशी, पूर्व विधायक अमित अग्रवाल, जिला पंचायत सदस्य केके हूण, देवेंद्र प्रधान, सुरेश नागर, इदरीस खां, पिंकी त्यागी, प्रमोद जिंदल, शिखा सिंह, मीना सिंह, राजीव शर्मा, योगेंद्र तंवर, राजीव सिरोही, दीपक प्रधान, मेजर भीष्म त्यागी, हरेंद्र सिंह, समरपाल चौहान, नीलम, अनिल गोयल, अशोकपाल, योगेश वर्मा, सुभाष प्रधान, ठाकुर समरपाल, भारत भूषण गर्ग, सुमन प्रकाश त्यागी, दीपक शर्मा, मोहित गुप्ता, डा. हर्ष वर्धन शर्मा, अजय दादू, महेंद्र चौहान, शाहनवाज कुरैशी, राशिद ठाकुर, गोपाल ठाकुर, राजबल गुर्जर आदि उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें