फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CM Yogi Road Show: गाजियाबाद में भगवा रथ में सवार होकर योगी ने किया रोड शो, चारों तरफ जय श्रीराम के गूंजे नारे

Sat, 16 Nov 2024 05:21 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद

सार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गाजियाबाद में रोड शो किया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का रथ एसपीजी सुरक्षा घेरे में रहा। हर तरफ जय श्रीराम के नारे गूंजते रहे।
विज्ञापन
1 of 4
सीएम योगी का रोड शो - फोटो : अमर उजाला
 सदर विधानसभा उपचुनाव में प्रत्याशी संजीव शर्मा के समर्थन में शनिवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रोड शो किया। विजय नगर इलाके में 1.2 किमी के रोड शो के लिए हजारों की संख्या में समर्थक मौजूद रहे। 5.20 पर योगी आदित्यनाथ अपने वैन पर सवार हुए। लोगों ने जय श्रीराम के उद्घोष के साथ उनका जमकर स्वागत किया। जगह-जगह पुष्पवर्षा की गई। लोगों की भीड़ ने योगी-मोदी के समर्थन में नारे लगाए।
विज्ञापन

2 of 4
सीएम योगी का रोड शो - फोटो : अमर उजाला
सीएम का रोड शो चाणक्य चौक से डीएवी चौराहे तक 1200 मीटर में संपन्न हुआ। भाजपा ने 100 स्थानों पर स्वागत की व्यवस्था की थी। इसके लिए सड़क किनारे मंच लगाए गए। पुलिस की ओर से सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए गए। रोड शो के पूरे रूट पर एक हजार से ज्यादा पुलिसकर्मी तैनात किए गए।
विज्ञापन

3 of 4
रोड शो में पहुंचे बच्चे - फोटो : अमर उजाला
कॉमर्शियल वाहनों के लिए मार्ग
इनका आवागमन मोहननगर से मेरठ तिराहा की ओर पूर्ण रूप से प्रतिबंधित रहा। ये वाहन मोहननगर से डाबर होते हुए यूपी गेट के रास्ते एनएच-9 से अपने गंतव्य को गए।
- एएलटी चौराहा से आगे मेरठ तिराहा एवं राजनगर एक्सटेंशन की ओर भी आवागमन पूर्ण रूप से प्रतिबंधित रहा। वाहन एएलटी चौराहा (हापुड़ चुंगी) से आत्माराम स्टील के रास्ते एनएच-9 का प्रयोग कर अपने गंतव्य को गए।
- इसी तरह साजन मोड़ से चौधरी मोड़ की ओर पूर्ण रूप प्रतिबंधित रहा। एनएच-9 का प्रयोग कर किया। विजयनगर टी-प्वाइंट एनएच- 9 से विजयनगर की ओर और जल निगम टी-प्वाइंट से मेरठ तिराहा की ओर प्रतिबंधित रहा।
विज्ञापन

4 of 4
एक रहेंगे, सुरक्षित रहेंगे के पोस्टर लेकर पहुंचे लोग - फोटो : अमर उजाला
निजी वाहनों के लिए वैकल्पिक मार्ग
- चौधरी मोड़ से धोबीघाट आरओबी के रास्ते विजयनगर की ओर आवागमन पूर्ण रूप से प्रतिबंधित रहा। ये वाहन आरओबी से उतरकर सिग्नल कारखाना होकर विजयनगर बाईपास की ओर गए।
- वाहनों का आवागमन सेन चौक से रेलवे स्टेशन एवं डीएवी चौराहा प्रताप विहार की ओर व संतोष मेडिकल तिराहे से सेन चौक की ओर आवागमन पूर्ण रूप से प्रतिबंधित रहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें