फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएम का कार्यक्रम सफल होने पर सीएम योगी ने की अफसरों की तारीफ, समय से पहले हुई स्कूलों की छुट्टी

Tue, 10 Jul 2018 09:13 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
सैमसंग फैक्ट्री का उद्घाटन - फोटो : लाल सिंह
विज्ञापन

प्रधानमंत्री का नोएडा में कुछ माह के अंदर दो बार सफल कार्यक्रम होने पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने खुशी जाहिर की और अफसरों की तारीफ भी की।  अधिकारियों ने भी कार्यक्रम के सफल होने के बाद से राहत की सांस ली।

विज्ञापन


 दरअसल, 25 दिसंबर 2017 को एमिटी यूनिवर्सिटी और 9 जुलाई 2018 को सैमसंग कंपनी में प्रधानमंत्री के कार्र्यक्रम हुए। दोनों ही कार्यक्रम सीएम ने प्रतिष्ठा से जोड़कर नोएडा में आयोजित किया।

एमिटी में हुए कार्यक्रम के लिए कुछ देर के लिए पीएम की फ्लीट को रुकना पड़ा,  मगर इस बार किसी भी तरह की चूक न होने की बात कही जा रही है।    इस बार कोरिया के राष्ट्रपति कार्यक्रम में आ रहे थे । ऐसे में किसी तरह की चूक देश की प्रतिष्ठा पर भारी पड़ सकती थी।
विज्ञापन


इसलिए सीएम रविवार को भी एक घंटे तक सैमसंग कंपनी में रहे और तैयारियों का बारीकी से जायजा लिया। सोमवार को भी प्रधानमंत्री और दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति के आने से करीब एक घंटे पहले पहुंच गए। पीएम के काफिले के सैमसंग आने से पहले ही करीब 15 मिनट तक गेट पर उनका इंतजार किया।

अधिकारियों की मानें तो इस बार सीएम ने शासन और मंडल से लेकर जिले तक के अधिकारियों की तारीफ की है। योगी ने कहा है कि सभी ने काफी मेहनत करके इस कार्यक्रम को सफल बनाया है। 

विज्ञापन

समय से पहले हुई स्कूलों की छुट्टी

samsung program - फोटो : अमर उजाला
नोएडा में पीएम और सीएम के कार्यक्रम के चलते सोमवार को अधिकतर स्कूलों की छुट्टी समय से पहले कर दी गई। नोएडा के स्कूलों में पढ़ने वाले ग्रेटर नोएडा के छात्रों और ग्रेटर नोएडा के स्कूलों में पढ़ने वाले नोएडा के छात्रों की एक घंटे पहले छुट्टी दे दी गई थी।

ट्रैफिक विभाग की तरफ से स्कूलों को समय से पहले छुट्टी करने के निर्देश दिए गए थे।  ताकि सड़कों पर  ट्रैफिक  कम हो सके और स्कूल बस समय से पहले निकल जाए। नोएडा के स्कूलों में बहुत से ग्रेटर नोएडा में रहने वाले छात्र पढ़ने के लिए आते हैं।

वहीं, ग्रेटर नोएडा के स्कूलों में नोएडा से बहुत छात्र जाते हैं। अधिकतर स्कूलों की 2 बजे के बाद ही छुट्टी होती है। उसके बाद स्कूल से बस निकलने में बहुत समय लग जाता है। ट्रैफिक विभाग किसी तरह की चुक नहीं चाहता था, इसलिए स्कूलों को समय से पहले स्कूलों की छुट्टी करने के लिए कहा था। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें