फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोटोजीपी: सीएम योगी बोले- इस आयोजन से ऑटोमोबाइल उद्योग को मिलेगी गति, निवेशकों को सुरक्षा-सुविधा का दिया भरोसा

Sun, 24 Sep 2023 10:38 PM IST
आकाश दुबे माई सिटी रिपोर्टर, ग्रेटर नोएडा

सार

मुख्यमंत्री ने कहा कि मोटोजीपी के आयोजन से राज्य और भारत में ऑटोमोबाइल क्षेत्र में निवेश को बढ़ावा मिलेगा। यूपी में देश की सबसे अधिक आबादी रहती है। अब यही भारत की सबसे तेज बढ़ती अर्थव्यवस्थाओं में एक है।
विज्ञापन
भारत ग्रांड प्रिक्स 2023 के विजेता मार्को बेजेची को ट्रॉफी देते सीएम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बुद्ध अंतरराष्ट्रीय सर्किट (बीआईसी) में रविवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हरी झंडी दिखाकर रेस को रवाना किया। उन्होंने मोटो जीपी भारत के विजेताओं को ट्रॉफी प्रदान की। इससे पहले बहुराष्ट्रीय कंपनियों के प्रतिनिधियों से उन्होंने कहा कि मोटो जीपी के आयोजन से ऑटोमोबाइल उद्योग को गति मिलेगी। उन्होंने प्रतिनिधियों को यूपी में निवेश के लिए आमंत्रित करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार उन्हें सुरक्षा और सुविधा प्रदान करेगी।

विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने कहा कि मोटोजीपी के आयोजन से राज्य और भारत में ऑटोमोबाइल क्षेत्र में निवेश को बढ़ावा मिलेगा। यूपी में देश की सबसे अधिक आबादी रहती है। अब यही भारत की सबसे तेज बढ़ती अर्थव्यवस्थाओं में एक है। इस दौरान खेलमंत्री अनुराग ठाकुर, औद्योगिक, निर्यात विकास मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी और सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्योग मंत्री राकेश सचान समेत जिले के प्रभारी मंत्री ब्रजेश सिंह भी उपस्थित रहे। इस दौरान 150 से अधिक दोपहिया कंपनियों के प्रतिनिधि मौजूद रहे और सभी को यमुना प्राधिकरण की योजनाओं समेत अन्य जानकारी दी गई।
विज्ञापन

एक लाख टिकटों की बिक्री पर जताई खुशी 
सीएम ने मोटो जीपी के एक लाख से अधिक टिकटों की बिक्री पर खुशी जताई। उन्होंने कहा कि जिस क्षेत्र में मोटोजीपी का आयोजन हो रहा, यहां पर देश के दो महत्वपूर्ण मालभाड़ा गलियारे (पूर्वी और पश्चिमी मालभाड़ा समर्पित गलियारा) का जंक्शन है। यहां लॉजिस्टिक और परिवहन केंद्र विकसित किए जा रहे हैं।  उन्होंने उद्यमियों से बताया कि क्षेत्र में नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा का निर्माण कार्य युद्धस्तर पर जारी है। उन्होंने कहा कि पीएम गतिशक्ति नेशनल मास्टर प्लान में प्रदेश के अंदर औद्योगिक निवेश के लिए एक नया पारिस्थितिक तंत्र तैयार हुआ है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें