फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चौथी बार नोएडा आएंगे सीएम योगी, पीएम के आने की तैयारी का करेंगे मुआयना

Sat, 07 Jul 2018 10:13 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

प्रधानमंत्री और दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति के 9 जुलाई के आने के कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लेने के लिए रविवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ नोएडा आएंगे। वह सड़क मार्ग से दिल्ली से डीएनडी के रस्ते सेक्टर-93 होते हुए सैमसंग कंपनी पहुंचेंगे। वहां पीएम के आगमन की तैयारियों की समीक्षा करने के बाद अधिकारियों संग बैठक करेंगे।

विज्ञापन


अधिकारियों की मानें तो सीएम योगी आदित्यनाथ रविवार दोपहर करीब 3 बजे डीएनडी पर पहुंचेंगे। पीएम के आने के दौरान कोई अव्यवस्था नहीं हो इसके लिए मुख्यमंत्री स्वयं सड़क मार्ग का निरीक्षण करेंगे। वह डीएनडी से सेक्टर-93 होते हुए फेज-दो स्थित सैमसंग कंपनी जाएंगे। अधिकारियों की मानें तो वहां पर तैयारियों का जायजा लेने के बाद सीएम उद्घाटन स्थल पर ही अफसरों के साथ बैठक करेंगे ।

कब कब नोएडा आए योगी 
प्रदेश में भाजपा की सरकार बनने के बाद सीएम योगी नोएडा में पहली बार 23 दिसंबर 2017 को मेट्रो उद्घाटन की तैयारियों का जायजा लेने आए थे।  इसके बाद 25 दिसंबर को प्रधानमंत्री के साथ मेट्रो उद्घाटन में शामिल हुए थे। तीसरी बार वह इसी 17 जून को नोएडा स्थित यूपी सिंचाई विभाग के गेस्ट हाउस का निरीक्षण करने पहुंचे थे। रविवार को फिर चौथी बार सीएम नोएडा आ रहे हैं। मालूम हो कि इससे पहले कुर्सी जाने के डर से कई पूर्व मुख्यमंत्री पद पर रहने के दौरान  नोएडा की सीमा में प्रवेश नहीं करते थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें