उत्तर प्रदेश की नवनिर्वाचित योगी सरकार इन दिनों आधी रात तक भी एक्शन में है। बीती आधी रात तक सीएम योगी उनके मंत्रियों और अफसरों की बैठक चली।
इस खास बैठक में वो फैसला सामने आया जिसका एनसीआर के लोगों खासकर जेवर को लंबे समय से इंतजार था। मुख्यमंत्री आदित्यनाथ ने एक बजे रात तक चली बैठक में जेवर को एयरपोर्ट देने का फैसला लिया।
इसके साथ एनसीआर को एक और एयरपोर्ट मिल गया जिसकी मांग लोग सालों से कर रहे थे। नोएडा और ग्रेटर नोएडा में जिन योजनाओं में देरी हुई, योगी सरकार ने उसकी जांच के आदेश दे दिए हैं।
नोएडा के पास ही जेवर में अब एयरपोर्ट बनेगा। इसका फैसला मायावती के कार्यकाल में हुआ था, लेकिन अखिलेश सरकार आगरा में एयरपोर्ट बनाना चाहती थी। अब जेवर व आगरा दोनों में एयरपोर्ट बनेगा।