फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: जलभराव पर सीएम सख्त, अफसरों संग की आपात बैठक

विज्ञापन
विज्ञापन
कारणों का पता कर उनका तुरंत निदान करने के दिए निर्देश
विज्ञापन

मिंटो रोड, आईटीओ चौराहे पर जलभराव नहीं होने पर संतोष जताया
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। राजधानी में बुधवार शाम हुई तेज बारिश के कारण विभिन्न इलाकों में हुए जलभराव और लगे जाम को लेकर मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता काफी नाराज दिखीं। उन्होंने संबंधित विभाग के अधिकारियों को सख्त निर्देश जारी कर जलभराव रोकने के लिए प्रभावी कदम उठाने के लिए कहा है। मुख्यमंत्री ने भारी बारिश के बावजूद मिंटो रोड व आईटीओ चौराहे पर इस बार जलभराव नहीं होने पर संतोष जताया है।
जलभराव मुक्त दिल्ली के दावों के बीच परेशानी से जूझी आम जनता की समस्याओं से व्यथित मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बृहस्पतिवार को पीडब्ल्यूडी मंत्री प्रवेश वर्मा के साथ संबंधित विभागों के अधिकारियों की विशेष बैठक बुलाई। पीडब्ल्यूडी, सिंचाई-बाढ़ नियंत्रण विभाग के आला अधिकारियों से सीएम ने कहा कि जलभराव के मसले में किसी भी प्रकार की लापरवाही सहन नहीं करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने अफसरों को यह भी निर्देश दिए कि मानसून के दौरान जिन दिनों बारिश के आसार नहीं होते हैं, उन दिनों में भी वरिष्ठ अधिकारी उन स्थलों का दौरा करें, जहां जलभराव की समस्या रहती है। मुख्यमंत्री ने आला अफसरों को यह भी निर्देश दिए कि वह फील्ड स्टाफ की ड्यूटी और जवाबदेही तय करें, ताकि जलभराव के कारणों के साथ-साथ जवाबदेही भी तय की जा सके।

अधिकारियों को दिए निर्देश
- सड़कों के किनारे बनी नालियों की तुरंत और निरंतर जांच कराई जाए। जहां भी वे बंद या अवरुद्ध हों, वहां उन्हें तुरंत साफ कराया जाए।
छोटे-नालों और नालियों की सफाई पर विशेष जोर दिया जाए और पानी के निर्बाध प्रवाह को सुनिश्चित कराना प्राथमिकता होना चाहिए।
सड़क किनारे, गलियों और नालों में पड़ा कूड़ा-कचरा जलभराव के लिए जिम्मेदार होता है। इसे लगातार हटाया जाए
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें