फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi: 'फेसलेस जीएसटी सिस्टम की जरूरत' सीएम रेखा बोलीं- 80 हजार करोड़ रुपये के बकाये का हो समाधान

Sat, 03 May 2025 04:28 PM IST
अनुज कुमार पीटीआई, नई दिल्ली

सार

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने आज भारतीय चार्टर्ड अकाउंटेंट्स संस्थान (आईसीएआई) द्वारा आयोजित तीसरे लेखा मानक दिवस को संबोधित किया। उन्होंने जीएसटी प्रणाली को फेसलेस और पारदर्शी बनाने पर जोर दिया है।
विज्ञापन
सीएम रेखा गुप्ता (फाइल फोटो) - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने शनिवार को जीएसटी प्रणाली को फेसलेस और पारदर्शी बनाने पर जोर दिया है। साथ ही इस विवादों और अन्य कारणों से दिल्ली सरकार का 80,000 करोड़ रुपये का जीएसटी बकाया लंबित है।

विज्ञापन


भारतीय चार्टर्ड अकाउंटेंट्स संस्थान (आईसीएआई) द्वारा आयोजित तीसरे लेखा मानक दिवस को संबोधित करते हुए गुप्ता ने कहा कि उन्होंने जीएसटी अधिकारियों को निर्देश दिया है कि यदि व्यवसायी पहले से ही अदालत में पेश हो रहे हैं तो उन्हें अपने कार्यालयों में न बुलाया जाए।

उन्होंने कहा कि हमारी प्रणाली को फेसलेस बनाएं। कर संग्रह बिना किसी परेशानी के होना चाहिए। उन्होंने कर विवादों को सुलझाने और आर्थिक विकास में योगदान देने में महत्वपूर्ण भूमिका के लिए चार्टर्ड अकाउंटेंट (सीए) समुदाय की तारीफ की है। साथ उन्होंने लंबित जीएसटी बकाये का जिक्र करते हुए कहा कि केवल सीए समुदाय ही इन सभी मुद्दों को सुलझाने में मदद कर सकता है।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री के तौर पर अपने पहले बजट को याद करते हुए गुप्ता ने कहा कि यह पहली बार था जब सरकार का खजाना लगभग खाली होने के बावजूद एक लाख करोड़ रुपये का बजट पेश किया गया। उन्होंने कहा कि लोग पूछते थे कि यह मुख्यमंत्री कौन है, जिसने इतना बड़ा बजट पेश किया। मुझे इस समुदाय पर भरोसा था कि वे सरकार को लक्ष्य पूरा करने में मदद करेंगे।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें