फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi: 'कोविड में ड्यूटी पर शहीद हुए कर्मचारियों के परिवार को मिलेंगे एक करोड़', सीएम रेखा का एलान

Wed, 01 Oct 2025 04:52 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली

सार

सीएम रेखा गुप्ता ने कोविड-19 महामारी के दौरान ड्यूटी निभाते हुए शहीद हुए कर्मचारियों के परिवारों को एक करोड़ रुपये देने की घोषणा की है। जो महामारी के दौरान अपनी जान जोखिम में डालकर सेवा कर रहे थे।
विज्ञापन
सीएम रेखा गुप्ता (फाइल फोटो) - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कोविड-19 महामारी के दौरान ड्यूटी निभाते हुए जान गंवाने वाले सरकारी कर्मचारियों के परिवारों को एक-एक करोड़ रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की है। इस पहल के तहत जल्द ही 10 परिवारों को राशि दी जाएगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि इन कर्मवीरों का बलिदान दिल्ली के इतिहास में अमर रहेगा। इनकी निस्वार्थ सेवा हमारी प्रेरणा है। कोरोना काल में डॉक्टर, नर्स, पैरामेडिकल स्टाफ, सफाई कर्मी, शिक्षक और अन्य अग्रिम पंक्ति के कर्मचारियों ने जान जोखिम में डालकर जनता की सेवा की।

विज्ञापन


जब महामारी के भय से दुनिया ठहर गई थी तब इन कर्मचारियों ने स्वास्थ्य, स्वच्छता और आवश्यक सेवाएं सुनिश्चित कीं। इनकी सेवाओं को सम्मान देने के लिए सरकार ने 2020-21 में ड्यूटी के दौरान जान गंवाने वाले कर्मचारियों की लंबित अनुग्रह राशि को स्वीकृत कर तत्काल वितरण का निर्णय लिया है।

मुख्यमंत्री ने पिछली सरकार पर प्रक्रियागत देरी और प्रचार पर ध्यान देने का आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा सरकार ने प्रक्रियाओं को सरल और मानवीय बनाया है। इसके लिए एक ग्रुप ऑफ मिनिस्टर्स का गठन किया गया है जिसमें कैबिनेट मंत्री आशीष सूद, कपिल मिश्रा, डॉ. पंकज कुमार सिंह, डिविजनल कमिश्नर नीरज सेमवाल और डीएम अमोल श्रीवास्तव शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

ये भी पढ़ें: 'संघ को कुचलने के प्रयास हुए, साजिशें हुईं, पर...': शताब्दी समारोह में PM मोदी ने गिनाईं RSS की उपलब्धियां


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें