मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने अपनी शालीमार बाग में एक नवनिर्मित सार्वजनिक शौचालय का लोकार्पण किया। यह सुविधा क्षेत्र के निवासियों और आने-जाने वाले लोगों के लिए स्वच्छ सार्वजनिक सुविधा देने के लिए किया है।
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सोमवार को शालीमार बाग के सिंगलपुर गांव स्थित लेबर चौक पर नवनिर्मित सार्वजनिक शौचालय का लोकार्पण किया। यह सुविधा क्षेत्र के निवासियों और यहां आने-जाने वाले लोगों के लिए बेहतर एवं स्वच्छ सार्वजनिक सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
विज्ञापन
आधुनिक शहर की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए तैयार किए गए इस सार्वजनिक शौचालय में दिव्यांगजनों के लिए विशेष सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं। साथ ही, बेहतर रखरखाव और उपयोगकर्ताओं की सुविधा के लिए केयरटेकर की व्यवस्था भी की गई है।
दिल्ली की जरूरतों के अनुरूप सार्वजनिक सुविधाओं के विस्तार के क्रम में आज सिंगलपुर गांव के लेबर चौक पर नवनिर्मित टॉयलेट ब्लॉक जनता को समर्पित किया।
विज्ञापन
आधुनिक सुविधाओं से युक्त इस टॉयलेट ब्लॉक में दिव्यांगजनों की आवश्यकताओं का विशेष ध्यान रखा गया है और उनकी सुविधा के लिए केयरटेकर की… pic.twitter.com/6qEU8lUaZY— Rekha Gupta (@gupta_rekha) September 14, 2026
दिल्ली सरकार राजधानी में स्वच्छ, सुलभ और आधुनिक नागरिक सुविधाओं के विस्तार के लिए निरंतर कार्य कर रही है। विभिन्न विभागों के समन्वित प्रयासों के माध्यम से सरकार का उद्देश्य दिल्ली के प्रत्येक क्षेत्र में बेहतर बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराना और नागरिकों के जीवन स्तर को और बेहतर बनाना है