फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: कचरा प्रबंधन और सफाई पर सीएम रेखा गुप्ता सख्त, एमसीडी को दिए कड़े निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

नई दिल्ली। दिल्ली को स्वच्छ और आधुनिक राजधानी बनाने के लक्ष्य के साथ मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कचरा प्रबंधन और सफाई व्यवस्था को लेकर सख्त रुख अपनाया है। मुख्यमंत्री ने मंगलवार को दिल्ली सचिवालय में आयोजित उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक में एमसीडी के अधिकारियों को निर्देश दिए कि अब स्वच्छता के मामले में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जमीनी स्तर पर ठोस परिणाम दिखने चाहिए।
बैठक में कूड़ा प्रबंधन को तकनीकी रूप से मजबूत बनाने पर विशेष जोर दिया गया। मुख्यमंत्री ने गाजीपुर, नरेला, ओखला और तेखंड में अत्याधुनिक वेस्ट-टू-एनर्जी प्लांट स्थापित करने के निर्देश दिए, ताकि कचरे का वैज्ञानिक निस्तारण सुनिश्चित हो सके और उससे ऊर्जा उत्पादन भी किया जा सके। जैविक कचरे के बेहतर प्रबंधन के लिए गोबर गैस संयंत्रों की स्थापना में तेजी लाने को कहा गया।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने कहा कि केवल ढांचागत विकास पर्याप्त नहीं है, बल्कि साफ-सफाई के स्तर में वास्तविक सुधार दिखना चाहिए। उन्होंने एमसीडी को निर्देश दिए कि शहर में गंदगी फैलाने वालों पर लगाए गए जुर्मानों की प्रभावी वसूली सुनिश्चित की जाए और निगरानी तंत्र को मजबूत किया जाए।
विज्ञापन

सार्वजनिक सुविधाओं की स्थिति सुधारने पर भी जोर देते हुए मुख्यमंत्री ने करीब 1000 सार्वजनिक शौचालयों और यूरिनल ब्लॉकों के उन्नयन के लिए बजट देने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि इन स्थानों पर नियमित सफाई, दुर्गंध मुक्त वातावरण और नागरिकों के लिए सम्मानजनक सुविधाएं सुनिश्चित करना अनिवार्य है। इसके अलावा, रेलवे ट्रैक के किनारे कूड़ा हटाने के अभियान को और प्रभावी बनाने के निर्देश दिए गए, जबकि डीडीए की मार्केट्स में सफाई व्यवस्था को बेहतर करने के लिए समन्वय बढ़ाने पर जोर दिया गया। सड़कों के निर्माण और मरम्मत कार्यों की गुणवत्ता सुधारने के लिए भी मुख्यमंत्री ने अनुभवी एजेंसियों को जिम्मेदारी देने की सलाह दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें