फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोपेनहेगन में सीएम केजरीवाल सुनाएंगे हवा साफ करने की कहानी

Thu, 03 Oct 2019 05:23 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली

सार

  • डेनमार्क की राजधानी कोपेनहेगन में जारी होगा क्लीन एयर सिटीज घोषणा पत्र
  • केजरीवाल दिल्ली में प्रदूषण कम करने की चुनौतियों व सफलताओं को साझा करेंगे
  • तात्कालिक व दीर्घकालिक योजनाओं के सहारे अपने-अपने शहरों की हवा साफ रखने का संकल्प लिया जाएगा
विज्ञापन
अरविंद केजरीवाल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल दुनिया के 20 नेताओं के साथ डेनमार्क की राजधानी कोपेनहेगन में क्लीन एयर सिटीज घोषणा पत्र जारी करेंगे। इसके तहत तात्कालिक व दीर्घकालिक योजनाओं के सहारे अपने-अपने शहरों की हवा साफ रखने का संकल्प लिया जाएगा। मसौदे में प्रदूषण से निपटने की कार्ययोजना का खाका पेश करने के साथ इसकी समय-सीमा भी तय की जाएगी।
विज्ञापन


अधिकारियों का कहना है कि मुख्यमंत्री 8 अक्तूबर को कोपेनहेगन रवाना होंगे। 9-12 अक्तूबर के बीच वे सी-40 विश्व मेयर शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेंगे। यूरोपियन समय के अनुसार, 11 अक्तूबर की सुबह 8:30 बजे कोपहेगन में क्लीन एयर सिटीज डिक्लेरेशन जारी होगा। 

मुख्यमंत्री पेरिस के महापौर ऐनी हिडाल्गो, लॉस एंजिल्स के मेयर एरिक गार्सेटी, कोपेनहेगन के लॉर्ड मेयर फ्रैंक जेन्सेन, पोर्टलैंड के मेयर टेड व्हीलर, जकार्ता के गवर्नर अनीस बसवदन और बार्सिलोना के मेयर एडा कोलाउ के साथ घोषणा पत्र पर मीडिया से बात करेंगे। केजरीवाल दिल्ली में प्रदूषण रोकने की चुनौतियों व सफलताओं को साझा करेंगे।
विज्ञापन


गौरतलब है कि सी-40 जलवायु परिवर्तन को लेकर चिंतित दुनिया की बड़े शहरों का एक नेटवर्क है। इसमें सभी शहर आपसी सहयोग को बढ़ावा देने के साथ ज्ञान साझा करने और जलवायु परिवर्तन पर सार्थक, मापने योग्य और स्थायी कार्रवाई का समर्थन करते हैं। पर्यावरण मंत्री कैलाश गहलोत ने कहा कि भारत के एक नेता दुनिया के सामने दिल्ली की सफलता की कहानी पेश करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें