दिलीप पांडेय के मुताबिक, पूर्वांचल समुदाय पर कुछ दिन पहले हुए हमले के बाद इस समाज में भाजपा से नाराजगी है। इसे देखते हुए भाजपा ने चुनाव आयोग से सांठ-गांठ करके बड़ी संख्या में पूर्वांचल के लोगों के वोट कटवा दिए। पांडेय ने अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में कथित रूप से काटे गए वोटों की संख्या भी बताई।
दिलीप पांडेय ने शुक्रवार को चुनाव प्रक्रिया पर सवाल उठाए। पांडेय ने कहा कि ज्वाला गुट्टा को पोलिंग स्टेशन पर पता चला कि उनका नाम वोटर लिस्ट में नहीं है। छत्तीसगढ़ में ईवीएम के साथ लैपटॉप लिए 2 संदिग्ध लोग पकड़े गए। पूछताछ में उन्होंने खुद को मोबाइल सेवा उपलब्ध करा रही बड़ी कंपनी का कर्मी बताया। ऐसे में इस देश में निष्पक्ष चुनाव प्रक्रिया नाम की कोई चीज नहीं बची है।