भीड़ वाले इलाकों में बिजली नेटवर्क के विस्तार के लिए जगह की कमी को देखते हुए बीएसईएस ने नई टेक्नोलॉजी वाला ट्रांसफॉर्मर विकसित किया है। 2-एमवीए की क्षमता वाला ट्रांसफॉर्मर 990-केवीए के पारंपरिक ट्रांसफॉर्रमरों के मुकाबले दोगुनी बिजली की आपूर्ति करेगा।
बाटला हाउस इलाके में इस तरह के पहले ट्रांसफॉर्रमर का उद्घाटन बृहस्पतिवार को मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने किया। इस मौके पर ऊर्जा मंत्री सत्येंद्र जैन भी उपस्थित थे।
इस ट्रांसफॉर्मर के लगने से बाटला हाउस इलाके के जोगा बाई एक्सटेंशन, आर व एस ब्लॉक में रहने वाले लोगों को काफी फायदा मिलेगा। यहां नेटवर्क विस्तार के लिए जगह की कमी थी।