फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केजरीवाल ने दुष्कर्म के दोषियों को सजा दिलाने के लिए उठाया बड़ा कदम, की रूह कंपाने वाली सजा की मांग

Mon, 05 Feb 2018 01:36 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
kejriwal
विज्ञापन

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दुष्कर्म के मामलों में सख्त सजा प्रावधान करने की वकालत की है। केजरीवाल के मुताबिक, दोषियों को इतनी सख्त सजा दी जाये कि उसकी रूह कांप जाये, इसके लिये उन्होंने केंद्र सरकार से कानून बनाने की मांग की है।

विज्ञापन


केजरीवाल रविवार को करावल नगर इलाके में यूजीआर का शिलान्यास करते वक्त बोल रहे थे। अरविंद केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली महिला आयोग की मांग है कि दुष्कर्म के मामलों का छह महीने के भीतर निपटारा कर दोषियों को फांसी दी जाये।

इसका समर्थन करते हुये केजरीवाल ने कहा कि केंद्र सरकार को देश भर में इस तरह का कानून बनाने की पहल करे। कानून इतना सख्त हो कि दोषियों की रूह कांप जाये। इसके बाद कोई दूसरा दुष्कर्म करने की हिम्मत न जुटा पाये।

विज्ञापन

पानी के बारे में बोले केजरीवाल

kejriwal
वहीं, यूजीआर के बारे में अरविंद केजरीवाल ने बताया कि इससे रोजाना 26.8 मिलियन लीटर पानी निकलेगा। अगले 22 महीनों में इसे तैयार कर लिया जायेगा।

इससे निकलने वाला पानी करावल नगर के घर-घर तक पहुंचेगा। केजरीवाल के मुताबिक, बीते तीन सालों में उनकी सरकार ने दिल्ली की 319 कालोनियों में पानी की पहुंचाया है।

योजना है कि अगले दो सालों में हर घर पानी पहुंच जायेगा। अपने पहले की कांग्रेस सरकार पर तंज कसते हुभये कहा कि उनसे पहले 10 सालों में तत्कालीन सरकार सिर्फ 35 कालोनियों में पानी पहुंचा सकी थी।
विज्ञापन

केरजीवाल ने खुद के काम की तारीफ की

kejriwal - फोटो : ट्व‌िटर
कार्यक्रम में केजरीवाल ने दिल्ली सरकार के बिजली, पानी, सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य के क्षेत्र में किये गये कामों को गिनाया। वहीं, यह कहते हुये अपनी पीठ थपथपाई कि आजादी के बाद से पहली बार किसी सरकार ने तीन सालों में इतने काम किये हैं।

उन्होंने एक बार फिर दोहराया कि इसके लिये बजट की कमी नहीं है। एक इमानदार सरकार के पास इतना पैसा है कि दिल्ली को दुनिया का सबसे बेहतर शहर बनाया जा सके।

उपराज्यपाल व केंद्र सरकार की तरफ से पैदा की जा रही अड़चनों के बावजूद दिल्ली सरकार इसी दिशा में काम कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें