राफेल मामले में तत्कालीन रक्षा सचिव द्वारा पीएमओ की सीधी दखल का विरोध जताए जाने का खुलासा होने पर दिल्ली के मुख्यमंत्री और आप नेता अरविंद केजरीवाल ने सीबीआई छापे की मांग की है। उन्होंने कहा कि इस मामले से संबंधित सभी फाइलें सीज की जानी चाहिए और सभी संबंधित लोगों को गिरफ्तार किया जाना चाहिए।
कांग्रेस नेता और पूर्व रक्षा मंत्री एके एंटनी ने कहा कि रक्षा सौदों में सिर्फ मंत्रालय की शामिल होता रहा है, ऐसा कभी नहीं हुआ कि पीएमओ ने दखल दिया हो। उन्होंने आरोप लगाया कि पीएमओ की राफेल सौदे में विशेष रुचि रही है और किसी को फायदा पहुंचाने के लिए ऐसा किया गया।