राफेल डील को लेकर केंद्र सरकार को जहां कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी लगातार बना रहे हैं वहीं अब दिल्ली के सीएम केजरीवाल ने भी इस मामले को हवा दी है। इसी मामले को लेकर आज दोपहर में राहुल गांधी प्रेस कांफ्रेंस करने वाले हैं। दूसरी तरफ केजरीवाल ने सुबह-सुबह ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तीन सवाल दाग दिए हैं।
इन तीन सवालों में केजरीवाल ने अनिल अंबानी व रिलायंस इडस्ट्री को भी घेर लिया है। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने पीएम मोदी से राफेल डील को लेकर जो तीन सवाल किए हैं वो कुछ इस प्रकार हैं-
1. आपने ये ठेका अनिल अम्बानी को ही क्यों दिलवाया? और किसी को क्यों नहीं?
2. अनिल अम्बानी ने कहा है कि उनके आपके साथ व्यक्तिगत सम्बंध हैं।क्या ये सम्बंध व्यवसायिक भी हैं?
3. राफ़ेल घोटाले का पैसा किसकी जेब में गया- आपकी, भाजपा की या किसी अन्य की?
केजरीवाल ने पीएम मोदी से इन सवालों को पूछकर एक तरह से उनकी सवाल पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए हैं क्योंकि जिस तरह के सवाल हैं वो इसी ओर इशारा करते हैं। वहीं केजरीवाल ने लालू प्रसाद यादव का भी एक ट्वीट रीट्वीट किया है। इसमें भी राफेल सौदे के बारे में ही सवाल पूछे गए हैं।
लालू यादव के ट्वीट में लिखा है, 'मित्रों, राफ़ेल सौदे के घालमेल और तालमेल की सही जानकारी 125 करोड़ देशवासियों को मिलनी चाहिए कि नहीं? मिलनी चाहिए की नहीं? अगर पूँजीपति मिलनसार प्रधानमंत्री गुनाहगार व भागीदार नहीं है और ईमानदार चौकीदार है तो सच बताने में डर काहे का??'