फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आखिरकार सीएम ने निभाया वादा, एमएम खान और तंजील अहमद के परिजनों को सौंपी राशि

Wed, 03 Aug 2016 01:08 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
एमएम खान के परिजनों संग केजरीवाल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने अपना वादा निभाते हुए एनडीएमसी के असिस्टेंट लीगल एडवाइजर अधिकारी एमएम खान की बेटियों को
मुआवजा राशि के रूप में एक करोड़ का चेक सौंपा।

वहीं एनआइए के अधिकारी तंजील अहमद की बेटी व बेटा को 50-50 लाख रुपये के फिक्स डिपोजिट के पेपर दिए। दिल्ली सचिवालय में आयोजित दोनों अधिकारियों की याद में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में केजरीवाल ने कहा कि आज का समय भावनात्मक क्षण है। 

देश के दो जाबांज अधिकारियों के परिवार यहां पहुंचे है। जाबांज अधिकारी तंजील अहमद और एमएम खान ने देश के सामने मिशाल कायम की है। ऐसे
अधिकारी मिलना आजकल बेहद ही मुश्किल है। 

तंजील अहमद एनआइए में काम करते थे। देश के लिए काम करते हुए कई मामलों में उनकी बहादुरी और देशभक्ति के कई किस्से हैं। देश के लिए काम करते हुए वह शहीद हो गए। एमएम खान एनडीएमसी के एक बेहद ईमानदार अधिकारी थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

'सोचता हूं कि उन पर उस समय क्या गुजर रही होगी'

केजरीवाल - फोटो : अमर उजाला
भष्टाचार  के माहौल में ऐसे अधिकारी नहीं मिलते। उन्हें 3 करोड़ की रिश्वत की पेश की गई मगर उन्होंने मना कर दिया। खान करोड़ों रुपया ले सकते थे। पर उन्होंने रिश्वत लेने से मना कर दिया। उनके घर में अभाव का माहौल था बावजूद उन्होंने भ्रष्टाचार का साथ नहीं दिया। 

उनके बारे में जितनी बार सोचता हूं। मुझे लगता है कि उन पर उस समय क्या गुजर रही होगी। दोनों अधिकारियों को दिल्ली की जनता की ओर से दिल्ली सरकार की ओर से श्रद्धांजलि देने और सम्मान देने के लिए हम जुटे है। 

एक-एक करोड़ की जो राशि परिवार के लोगों को दी जा रही है, यह कुछ भी नहीं है। दोनों परिवार हमें अपने परिवार का सदस्य मानें और जब भी किसी तरह की जरूरत पड़े तो हमें याद करें। खान के परिवार से एक सदस्य को नौकरी दी जा रही है। मगर यह भी छोटी सी बात है। 

इस मौके पर दिल्ली वक्फ बोर्ड के चेयरमैन अमानतुल्लाह ने घोषणा की कि दोनों अधिकारियों के बच्चों की शिक्षा की पूरा पूरा ार्च दिल्ली वक्फ बोर्ड उठाएगा। इस मौके पर दिsल्ली के पर्यावरण मंत्री इमरान हुसैन भी मौजूद थे। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें