फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम की घोषणाओं का एस्टीमेट बनाने में जुटे निगमकर्मी

Mon, 22 Feb 2016 05:12 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, फरीदाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
सीएम घोषणा के विकास कार्यों का एस्टीमेट तैयार करके निगम को एक हफ्ते में रिपोर्ट भेजनी है। मामले की गंभीरता को देखते हुए निगमकर्मियों ने सोमवार को अवकाश होने के बाद भी एस्टीमेट तैयार करने में लगे रहे।
विज्ञापन


निगम के एसई अनिल मेहता ने सभी एक्सईएन, एसडीओ और जेई के साथ बैठक कर तेजी से काम करने के निर्देश दिए। मेहता का कहना है कि प्रोजेक्ट के एस्टिमेट एक हफ्ते के अंदर सरकार के पास भेजना है, ताकि बजट जारी हो सके।

ज्ञात हो कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने यहां के अलग-अलग विधानसभाओं में विकास कार्यों से संबंधित कई घोषणाएं की है। पिछले साल 12 से अधिक घोषणाएं हुई थी।

लेकिन उनका एस्टिमेट अभी तक तैयार नहीं किया गया। निगम  सूत्रों की मानें तो पिछले महीने सीएम घोषणा से संबंधी विकास कार्यों का एस्टिमेट अधिकारियों ने तैयार कर सरकार के पास भेजा था लेकिन वह किन्ही कारणों की वजह से वापस आ गया।
विज्ञापन


अब निगम के अधिकारी नए तरीके से एस्टिमेट तैयार करने में जुट हैं। निगम एसई मेहता ने रविवार व सोमवार को सभी अधिकारियों के साथ बैठक की और विकास कार्यों से संबंधित मुद्दों पर चर्चा की।

इन घोषणाओं में से बल्लभगढ़ में 7 प्रमुख सड़कों का निर्माण, एसी नगर नाले की सफाई, बडख़ल में 120 करोड़ रुपये की लागत से सड़कों का चौड़ीकरण, डबुआ कॉलनी से नंगला गुजरान की सड़क, 100 करोड़ रुपये की लागत से सीवर व्यवस्था को दुरूस्त करना आदि शामिल है।
विज्ञापन


मेहता ने बताया कि एस्टिमेट तैयार करने के लिए सभी अधिकारियों को आदेश दे दिये गए है। एक हफ्ते के अंदर ही एस्टिमेट तैयार कर सरकार के पास भेज दिए जाएंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें