फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'नई दिल्ली विधानसभा सीट पर बड़ा खेल': सीएम आतिशी का दावा, चुनाव में हेराफेरी की कोशिश कर रही भाजपा

Mon, 06 Jan 2025 02:22 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

दिल्ली में विधानसभा चुनाव के बीच राजनीतिक पार्टियां एक-दूसरे पर आरोप लगा रही हैं। मुख्यमंत्री आतिशी ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में नई दिल्ली विधानसभा में वोटों को लेकर घोटाले का बड़ा दावा किया है।
विज्ञापन
सीएम आतिशी - फोटो : X/AAP
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर चुनाव में बड़े घोटाले का दावा किया है। उन्होंने कहा कि वोटर लिस्ट में घोटाला हो रहा है। नईदिल्ली विधानसभा सीट पर बड़ा खेल हो रहा है। गलत तरीके से वोट काटने की साजिश हो रही है। प्रेस कॉन्फ्रेंस में आतिशी के साथ आप सांसद संजय सिंह और राघव चड्ढा भी मौजूद रहे। 
विज्ञापन

 
सीएम आतिशी ने कहा कि जब हमने समीक्षा की तो पता चला कि एक बड़ा घोटाला हो रहा है। जब चुनाव आयोग की ओर से बीएलओ घर-घर जा रहे थे। तो उन्होंने वोटर्स को शिफ्ट क्यू नहीं किया। इससे साफ जाहिर होता है कि वोट काटने को लेकर एक बड़ा घोटाला चल रहा है। 10 फीसदी वोटर्स को जोड़ा गया है जबकि पांच फीसदी वोट काटे गए हैं। यह एक षड्यंत्र चल रहा है।

केजरीवाल का आरोप, नई दिल्ली में बड़े पैमाने पर कटे वोट, जोड़े गए नाम
दिल्ली में विधानसभा चुनाव की घोषणा से पहले वोट काटने के मामले ने तूल पकड़ लिया है। आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने एक बार फिर से नई दिल्ली में बड़े पैमाने पर वोट काटने और जोड़ने का मुद्दा उठाया। वहीं दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी ने इसी मसले के लिए मुख्य निवार्चन अधिकारी से मिलने और सबूत पेश करने के लिए समय मांगा है।

अरविंद केजरीवाल ने सोशल मीडिया पर लिखा कि नई दिल्ली विधानसभा में वोटरों के नाम जोड़ने और काटने के बड़े पैमाने पर धोखाधड़ी हो रही है। वहीं, सीएम आतिशी ने दावा किया कि नई दिल्ली में समरी रिवीजन के बाद 15 दिसंबर से 02 जनवरी तक 10,500 नए नाम जोड़ने और 6,167 वोट काटने के आवेदन आए हैं। मात्र 84 लोगों ने 4,283 वोट काटने के आवेदन दिए, लेकिन चुनाव आयोग में सुनवाई के दौरान कई आपत्तिकर्ताओं ने कहा कि उन्होंने कोई आवेदन नहीं किया है।

सोमवार को पार्टी मुख्यालय में प्रेस वार्ता कर आतिशी ने कहा कि बाबा साहब अंबेडकर ने देश का संविधान लिखते वक्त हर भारतवासी के लिए एक सपना देखा था कि हम जिसे वोट डालेंगे, उस वोट के अधिकार के आधार पर प्रतिनिधि और सरकारें चुनी जाएंगी। वोट का अधिकार हमारे देश के लोकतंत्र और संविधान का मौलिक अधिकार है। जो एक आम व्यक्ति अपने प्रतिनिधि को चुनने के लिए वोट डालता है। भाजपा उस वोट के अधिकार को छीन रही है। नई दिल्ली विधानसभा में तकरीबन एक लाख वोटर हैं। यहां 15 दिसंबर और 2 जनवरी के बीच में 10,500 वोटर्स को जोड़ने के आवेदन आ गए। 

वहीं 29 अक्टूबर और 2 जनवरी के बीच में 6167 वोटर डिलीट करने के आवेदन आए। ये कौन लोग हैं चुनाव आयोग इन्हें ढूंढ नहीं पाया। लेकिन इन 84 लोगों ने वोट काटने के लिए ऐसे हजारों लोग ढूंढ लिए। इन 84 लोगों को नोटिस देकर चुनाव आयोग, ईआरओ ने सुनवाई के लिए बुुलाया। तब इन्होंने कहा कि कोई आवेदन ही नहीं किया।
विज्ञापन

खुद भुक्तभोगी हूं
संजय सिंह ने कहा कि खुद इसका भुक्तभोगी हूं। मेरी पत्नी अनीता सिंह का वोट कटवाने के लिए मधू नाम की इन्हीं महिला के नाम से एप्लीकेशन दी गई और जब उनके पास लोग पहुंचे और उनसे पूछा तो उन्होंने कहा कि हमें तो इस बारे में कोई जानकारी नहीं है। वहीं सांसद राघव चड्ढा ने कहा कि हम नई दिल्ली विधानसभा क्षेत्र के चुनाव अधिकारियों से लगातार संपर्क में हैं और उनसे संवाद करते आए हैं। पिछले एक हफ्ते के भीतर जो चीजें उजागर हुईं, उन्हें सभी के सामने रखी गईं।

नई दिल्ली में सौ फीसदी ऑबजेक्टर वेरिफिकेशन की जरूरत है। लेकिन आरओ ऑफिस, ईआरओ और तमाम अधिकारियों ने हमारी इस मांग को सिरे से खारिज कर दिया है। इसके अलावा चुनाव अधिकारी के दफ्तर में बैठक की मांग रखी। ऐसा नहीं हो सकता तो टेलीफोनिक वेरिफिकेशन करा लीजिए। हमने यह सारे दस्तावेज मुख्य चुनाव आयुक्त को भी एक पत्र के माध्यम से भेजे हैं। हम उम्मीद करते हैं कि उनका कार्यालय इस पर जरूर संझान लेगा और जल्द से जल्द से कार्रवाई करेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें