क्या यहां के लोग आपके घर में जाकर रहें। वहीं, गंदगी पर भी अधिकारियों को खरी-खोटी सुनाई। केजरीवाल ने कंपनी के मालिक को भी मोबाइल पर सख्त फटकार लगाते हुए कहा कि इस तरह की लापरवाही सरकार बर्दाश्त नहीं करेगी। कैंप की हालत बारिश के मौसम में रहने लायक नहीं है। बावजूद इसके उचित इंतजाम नहीं किया जा रहा है।
लोगों ने सुनाई मुख्यमंत्री को शिकायतें
स्थानीय निवासियों ने मुख्यमंत्री से शिकायत की कि हालत बहुत बदतर है। पानी न तो समय पर आता है और न ही साफ रहता है। कई बार खारा होने के साथ पानी में कीड़े भी होते हैं। इससे लोग बीमार हो रहे हैं। वहीं, बिजली के बिल को लेकर भी लोगों ने शिकायत की। मुख्यमंत्री ने जल बोर्ड व बिजली कंपनियों के अधिकारियों को निर्देश दिया कि दोबारा दौरे पर आने तक उन्हें इस तरह की शिकायत नहीं मिलनी चाहिए।