फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली में अधिकतर मरीज घरों में हो रहे ठीक, अब अस्पतालों में बेड की भी कमी नहीं: केजरीवाल

Sun, 05 Jul 2020 09:10 AM IST
प्राची प्रियम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
अरविंद केजरीवाल - फोटो : ANI
विज्ञापन

दिल्ली में कोरोना संक्रमण के हालात बीते दिनों की अपेक्षा बेहतर हो रहे हैं। संक्रमण से ठीक होने वालों का दर यानी रिकवरी रेट भी बढ़कर 70 प्रतिशत हो गया है। इसे लेकर मुख्यमंत्री केजरीवाल ने रविवार सुबह ट्वीट कर बताया कि राजधानी में धीरे-धीरे हालात नियंत्रण में आ रहे हैं।

विज्ञापन


उन्होंने ट्वीट किया कि दिल्ली में अब अधिक से अधिक कोरोना मरीज घरों में ही रिकवर हो रहे हैं। अस्पताल में भर्ती होने वाले कोरोना मरीजों की संख्या बहुत कम रह गई है। जबकि पिछले सप्ताह प्रतिदिन करीब 2300 नए मरीज सामने आए। 

उन्होंने आगे लिखा कि अस्पतालों में भर्ती मरीजों की संख्या 6200 से घटकर 5300 पहुंच गई है। फिलहाल दिल्ली से अस्पतालों में 9900 बेड उपलब्ध हैं। हमारे पास अब बेड की कमी की समस्या भी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें