फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Arvind Kejriwal Surrender: सीएम अरविंद केजरीवाल ने तिहाड़ में किया आत्मसमर्पण, 21 दिनों की जमानत पर आए थे बाहर

Sun, 02 Jun 2024 05:29 PM IST
अनुज कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

खास बातें

Arvind Kejriwal Tihar Jail: मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को सुप्रीम कोर्ट से मिली अंतरिम जमानत के बाद आज तिहाड़ जेल में आत्मसमर्पण करेंगे। ट्रायल कोर्ट में विशेष जज कावेरी बावेजा ने शनिवार को उनकी अंतरिम जमानत पर फैसला सुरक्षित रखते हुए सुनवाई के लिए 5 जून की तारीख दी है।
विज्ञापन
सीएम अरविंद केजरीवाल - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

लाइव अपडेट

05:23 PM, 02-Jun-2024

केजरीवाल ने तिहाड़ में किया आत्मसमर्पण

दिल्ली के मंत्री कैलाश गहलोत ने कहा, 'सुप्रीम कोर्ट द्वारा दी गई निर्धारित तारीख के अनुसार दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने आत्मसमर्पण कर दिया है। वह राजघाट, हनुमान मंदिर गए और पार्टी नेताओं से भी मिले। सीएम केजरीवाल ने हमें उनके बारे में न सोचने और काम करने के लिए कहा है।' 

05:23 PM, 02-Jun-2024

'तानाशाही खत्म होने पर वह जल्द ही बाहर आएंगे'- मंत्री गोपाल राय 

दिल्ली के मंत्री गोपाल राय ने कहा, 'दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल सुप्रीम कोर्ट द्वारा दी गई 21 दिनों की जमानत पर बाहर थे। वह वापस जेल चले गए हैं और मुझे उम्मीद है कि 4 जून के बाद तानाशाही खत्म होने पर वह जल्द ही बाहर आएंगे। पूरा देश एग्जिट पोल पर सवाल उठा रहा है, नतीजे 4 जून को आएंगे।'
 

05:02 PM, 02-Jun-2024

पार्टी कार्यालय से निकले केजरीवाल

दिल्ली के मुख्यमंत्री और आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल दिल्ली में पार्टी कार्यालय से निकले। 10 मई को लोकसभा चुनाव के लिए प्रचार करने के लिए सुप्रीम कोर्ट द्वारा दी गई अंतरिम जमानत की अवधि समाप्त होने पर अरविंद केजरीवाल आज बाद में तिहाड़ जेल में आत्मसमर्पण करेंगे। उन्हें 2 जून को तिहाड़ जेल में आत्मसमर्पण करने के लिए कहा गया था।

विज्ञापन
05:00 PM, 02-Jun-2024

'सरकार, पार्टी और देश को बचा कर रखना है

आप  नेता व दिल्ली सरकार में मंत्री सौरभ भारद्वाज ने कहा, 'मुख्यमंत्री ने कहा कि कितना समय लगेगा यह नहीं पता, लेकिन सरकार, पार्टी और देश को बचा कर रखना है।' सीएम अरविंद केजरीवाल आज तिहाड़ जेल में आत्मसमर्पण करेंगे। उन्हें 10 मई को होने वाले लोकसभा चुनाव के चार के लिए सुप्रीम कोर्ट द्वारा दी गई अंतरिम जमानत की अवधि समाप्त हो गई है। उन्हें दो जून को तिहाड़ जेल में आत्मसमर्पण करने के लिए कहा गया था।

04:55 PM, 02-Jun-2024

आप कार्यालय के बाहर जेनरेटर में लगी आग

आप पार्टी कार्यालय के बाहर स्थित जेनरेटर में आग लगी। दमकल की गाड़ियां घटनास्थल पर मौजूद हैं, आग बुझाने का काम जारी है।

विज्ञापन
04:39 PM, 02-Jun-2024

मैं भी फांसी चढ़ने को तैयार: केजरीवाल

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि भगत सिंह ने कहा था कि जब सत्ता तानाशाही बन जाती है, तो जेल जिम्मेदारी बन जाती है... देश को आजाद कराने के लिए भगत सिंह को फांसी दी गई थी। इस बार मैं जेल जा रहा हूं, मुझे नहीं पता कब वापस आऊंगा...भगत सिंह को फांसी हुई, तो मैं भी फांसी पर चढ़ने को तैयार हूं।

04:34 PM, 02-Jun-2024

देश बचाने के लिए जेल जा रहे हैं: केजरीवाल
केजरीवाल ने कहा कि आबकारी नीति मामले में जांच एजेंसियों ने 500 से ज्यादा जगह रेड मारी लेकिन वो 100 करोड़ रुपये कहां गया? इनके पास केजरीवाल के खिलाफ कोई सबूत नहीं है। बिना सबूत के जेल में डाल दिया। हम देश को बचाने के लिए जेल में जा रहे हैं।

04:31 PM, 02-Jun-2024

मैंने तानाशाही के खिलाफ आवाज उठाने की जुर्रत की: केजरीवाल

मैं आज इसलिए जेल नहीं जा रहा कि मैंने कोई भ्रष्टाचार किया है। मैं इसलिए जेल जा रहा हूं क्योंकि मैंने तानाशाही के खिलाफ आवाज उठाने की ज़ुर्रत की है: अरविंद केजरीवाल

04:24 PM, 02-Jun-2024

देश फर्स्ट , पार्टी सेकेंडरी है: केजरीवाल
सीएम केजरीवाल बोले, आम आदमी पार्टी उतनी जरूरी नहीं है, यह सेकेंडरी है। हमारे लिए देश बचाना जरूरी है।

04:15 PM, 02-Jun-2024

मैंने देश बचाने के लिए चुनाव प्रचार किया: केजरीवाल

भारत माता की जय के साथ सीएम अरविंद केजरीवाल ने अपने संबोधन की शुरुआत की। उन्होंने सबसे पहले चुनाव प्रचार के लिए सुप्रीम कोर्ट की ओर से मिली मोहलत को लेकर कोर्ट का शुक्रिया किया। केजरीवाल ने कहा कि ये 21 दिन मेरे लिए अविस्मरणीय हैं। मैंने इन 21 दिनों में एक भी मिनट खराब नहीं किया। मैंने देश को बचाने के लिए देश भर में प्रचार किया। 

04:12 PM, 02-Jun-2024

सरेंडर से पहले अरविंद केजरीवाल जनप्रतिनिधि और कार्यकर्ताओं को कर रहे संबोधित

जेल में सरेंडर करने से पहले पार्टी कार्यालय में पार्टी के सभी जनप्रतिनिधि, कार्यकर्ता और दिल्लीवासियों को सीएम अरविंद केजरीवाल संबोधित कर रहे हैं।

03:52 PM, 02-Jun-2024
राजघाट के बाहर प्रदर्शन करते भाजपा नेता - फोटो : भूपिंदर सिंह/अमर उजाला

दिल्ली भाजपा का राजघाट के बाहर प्रदर्शन

राजघाट के बाहर दिल्ली प्रदेश भाजपा के नेता प्रदर्शन कर रहे हैं। जिसमें प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा भी शामिल हुए, बाद में उन्हें हिरासत में ले लिया गया। भाजपा नेता दिल्ली में पानी की समस्या को लेकर धरना दे रहे हैं।

03:47 PM, 02-Jun-2024

राजघाट के बाहर भाजपा का प्रदर्शन

राजघाट के बाहर प्रदर्शन पर बैठे दिल्ली प्रदेश भाजपा के लोग जिसमे प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा भी शामिल हुए, बाद में उन्हें हिरासत में ले लिया गया।

03:41 PM, 02-Jun-2024

केजरीवाल पहुचें हनुमान मंदिर

दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल और उनकी पत्नी सुनीता केजरीवाल ने कनॉट प्लेस स्थित हनुमान मंदिर में पूजा-अर्चना की। अरविंद केजरीवाल 10 मई को होने वाले लोकसभा चुनाव के लिए प्रचार करने के लिए सुप्रीम कोर्ट द्वारा दी गई अंतरिम जमानत की अवधि समाप्त होने के बाद आज तिहाड़ जेल में आत्मसमर्पण करेंगे। उन्हें 2 जून को तिहाड़ जेल में आत्मसमर्पण करने के लिए कहा गया था।
 

03:30 PM, 02-Jun-2024

सीएम केजरीवाल ने महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित की

दिल्ली के मुख्यमंत्री और आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल, उनकी पत्नी सुनीता केजरीवाल और आप नेताओं ने लोकसभा चुनाव के लिए प्रचार करने हेतु सुप्रीम कोर्ट से मिली अंतरिम जमानत की अवधि समाप्त होने के बाद तिहाड़ जेल में अरविंद केजरीवाल के आत्मसमर्पण से पहले राजघाट पर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित की।
 
 

03:19 PM, 02-Jun-2024

मुख्यमंत्री भगवंत मान भी राजघाट पहुंचे

अपनी पत्नी सुनीता केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान भी अरविंद केजरीवाल के साथ राजघाट पहुंचे हैं।

03:17 PM, 02-Jun-2024

पत्नी और आप नेताओं के साथ केजरीवाल पहुंचे राजघाट

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के साथ उनकी पत्नी सुनीता, मंत्री आतिसी, दुर्गेश पाठक, कैलाश गहलोत और सौरभ भारद्वाज समेत कई नेता राजघाट पहुंचे हैं।
 

03:16 PM, 02-Jun-2024

राजघाट पहुंचे सीएम केजरीवाल

तिहाड़ जेल में आत्मसमर्पण करने से पहले मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल अपने घर से निकले और राजघाट पहुंच चुके हैं।

03:09 PM, 02-Jun-2024

आज का सीएम केजरीवाल का कार्यक्रम


मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने जेल जाने से पहले आज सुबह एक्स पर एक पोस्ट साझा किया है। उन्होंने लिखा कि माननीय सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर मैं 21 दिन चुनाव प्रचार के लिए बाहर आया था। माननीय सुप्रीम कोर्ट का बहुत बहुत आभार व्यक्त करता हूं।
 

माननीय सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर मैं 21 दिन चुनाव प्रचार के लिए बाहर आया। माननीय सुप्रीम कोर्ट का बहुत बहुत आभार।

आज तिहाड़ जाकर सरेंडर करूँगा। दोपहर 3 बजे घर से निकलूँगा। पहले राजघाट जाकर महात्मा गांधी जी को श्रद्धांजलि दूँगा। वहाँ से हनुमान जी का आशीर्वाद लेने कनॉट प्लेस स्थित…

— Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) June 2, 2024
आगे लिखा कि आज तिहाड़ जाकर सरेंडर करूंगा। उससे पहले दोपहर तीन बजे घर से निकलूंगा। पहले राजघाट जाकर महात्मा गांधी जी को श्रद्धांजलि दूंगा। वहां से हनुमान जी का आशीर्वाद लेने कनॉट प्लेस स्थित हनुमान मंदिर जाऊंगा। वहां से पार्टी दफ्तर जाकर सभी कार्यकर्ताओं और पार्टी के नेताओं से मिलूंगा। वहां से फिर तिहाड़ के लिए रवाना हो जाऊंगा। आगे लिखा कि आप सब लोग अपना ख्याल रखना। जेल में मुझे आप सबकी चिंता रहेगी। आप खुश रहेंगे तो जेल में आपका केजरीवाल भी खुश रहेगा। जय हिन्द!

03:09 PM, 02-Jun-2024

वहीं पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान केजरीवाल के आवास पर पहुंचे हैं।
 

#WATCH | Punjab CM Bhagwant Mann arrives at the residence of CM Arvind Kejriwal, in Delhi

CM Kejriwal will surrender at Tihar Jail today after paying obeisance at Mahatma Gandhi's memorial at the Raj Ghat and the Hanuman temple in Connaught Place.

He was given interim bail by… pic.twitter.com/UcPDEFzaAx

— ANI (@ANI) June 2, 2024

03:09 PM, 02-Jun-2024

सीएम आवास के बाहर कड़ी सुरक्षा

मुख्यमंत्री आवास के बाहर कड़ी सुरक्षा में जवान तैनात हैं। लोगों को पूछताछ करने के बाद ही अंदर जाने दिया जा रहा है। दिल्ली पुलिस के साथ अर्धसैनिक बल भी तैनात हैं।



 

03:08 PM, 02-Jun-2024

ट्रायल कोर्ट से नहीं मिली राहत

केजरीवाल ने इस बीच जेल से बाहर बने रहने के कई असफल प्रयास किए। उन्होंने चिकित्सा जांच कराने के लिए अंतरिम जमानत बढ़ाने का आवेदन सुप्रीम कोर्ट में दिया। शीर्ष अदालत ने चिकित्सा जांच कराने के आधार पर उनकी अंतरिम जमानत अवधि बढ़ाने की मांग को अस्वीकार करते हुए उन्हें ट्रायल कोर्ट जाने को कहा। 

09:32 AM, 02-Jun-2024

केजरीवाल के लिए मेडिकल वैन लेकर निकले गोयल, पुलिस ने लौटाया
नई दिल्ली। पूर्व केंद्रीय मंत्री विजय गोयल शनिवार को मेडिकल वैन लेकर मुख्यमंत्री निवास के लिए निकले, लेकिन पुलिस ने वैन को वहां तक जाने से रोक लिया। इससे उन्हें लौटना पड़ा। गोयल ने कहा कि 2 जून को केजरीवाल को जेल जाना है, इसलिए वे मेडिकल जांच का बहाना बना रहे हैं। वे स्वास्थ्य को लेकर इतने गंभीर हैं तो उन्हें पहले जांच करवाने की आवश्यकता थी। वे भीषण गर्मी में प्रचार कर यह संकेत दे चुके हैं कि बीमारी महज एक बहाना है। मुश्किल से चार-पांच घंटे में सभी जांच संभव हैं।

जांच केंद्र उनके घर के पास सिविल लाइंस में भी हैं। जमानत में केजरीवाल घटे हुए वजन के साथ तिहाड़ के बाहर जोर शोर से भाषण भी कर सकते हैं। स्वाति मालीवाल की पिटाई करवा सकते हैं। पंजाब की गर्मी में गाड़ी की छत पर चढ़कर प्रचार कर सकते हैं, लेकिन उन्हें अपनी स्वास्थ्य जांच करवाने के लिए समय नहीं है। कायदे से तो परिजनों को उनके टेस्ट करवाने चाहिए थे। अब प्रचार बंद है तो वे टेस्ट क्यों नहीं करवा रहे।

09:32 AM, 02-Jun-2024

जांच की जरूरत है तो हम एम्स में करा देंगे: ईडी
ईडी ने कहा, केजरीवाल मेडिकल जांच में देरी करके अदालत को धोखा देना चाहते हैं। यदि किसी जांच की जरूरत पड़ी तो हम जेल में सभी सुविधाएं मुहैया कराएंगे। अगर जरूरत पड़ी तो उन्हें एम्स या किसी अन्य अस्पताल ले जाएंगे। मेहता ने कहा, एक व्यक्ति जो टीवी पर दावा करता है कि मैं मर सकता हूं, किडनी फेल हो सकती है। उसने 25 मई से अब तक एक जांच भी नहीं करवाई? पूरी व्यवस्था को मौज-मस्ती के लिए नहीं ले जाया जा सकता। यह व्यवस्था के साथ केजरीवाल का एक खेल है जिसे स्वीकार नहीं किया जा सकता।

09:32 AM, 02-Jun-2024

प्रेस कान्फ्रेंस कर भ्रामक बयान दिए: मेहता
मेहता ने अदालत को बताया कि अरविंद केजरीवाल ने शुक्रवार को एक प्रेस कान्फ्रेंस कर गुमराह करने वाले बयान दिए। उन्होंने कहा, मैं 2 जून को सरेंडर करने के लिए दोपहर 3 बजे के आसपास घर से निकलूंगा। हो सकता है कि इस बार वे मुझे और प्रताड़ित करें, लेकिन मैं झुकूंगा नहीं। जेल में रहने के दौरान मेरी दवाइयां बंद कर दीं गईं। गिरफ्तारी के बाद मेरा वजन छह किलो कम हो गया। जेल से बाहर आने के बाद वजन बढ़ नहीं रहा। डॉक्टरों ने कई जांचें कराने की सलाह दी है।

09:32 AM, 02-Jun-2024

21 दिनों में चार प्रदेशों में किया प्रचार 
केजरीवाल ने सुप्रीम राहत का लाभ उठाते हुए इन 21 दिनों में उत्तर प्रदेश, पंजाब, दिल्ली और महाराष्ट्र में प्रचार किया।

पूरे समय प्रचार किया, फिर अचानक बीमार हो गए: ईडी
सुनवाई के दौरान ईडी की ओर से सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने कहा, केजरीवाल ने 21 दिनों की राहत के दौरान पूरे समय प्रचार किया। मिनट दो मिनट नहीं, कई घंटों प्रचार किया। अब जब समयसीमा खत्म होने लगी, तो वे भी अचानक बीमार होने लगे, जांचे कराने की आवश्यकता हो गई।

09:31 AM, 02-Jun-2024

10 मई को 21 दिन की अंतरिम जमानत मिली थी
केजरीवाल को शीर्ष अदालत ने 10 मई को लोकसभा चुनाव में प्रसार करने के लिए मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को 21 दिन की अंतरिम जमानत दी थी। उन्हें आखिरी चरण के मतदान के अगले दिन 2 जून को सरेंडर करने को कहा था।

09:16 AM, 02-Jun-2024

Arvind Kejriwal Surrender: सीएम अरविंद केजरीवाल ने तिहाड़ में किया आत्मसमर्पण, 21 दिनों की जमानत पर आए थे बाहर

दिल्ली आबकारी नीति घोटाले से जुड़ी मनी लॉन्ड्रिंग मामले में आरोपी मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को दो जून को जेल जाना ही होगा। लोकसभा चुनाव में प्रचार के लिए मिली राहत की 21 दिन की समयसीमा रविवार को समाप्त हो रही है। उधर, ट्रायल कोर्ट ने उनकी अंतरिम जमानत पर फैसला 5 जून के लिए सुरक्षित रख लिया।

 

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें