100 को अब 1100 करोड़ का घोटाला बताते हैं: केजरीवाल
आम आदमी पार्टी ने अपने आधिकारिक एक्स हैंडल पर एक पोस्ट साझा किया। भाजपा पर अरविंद केजरीवाल ने निशाना साधते हुए कहा कि इन्होंने पिछले दो वर्षों से शोर मचाया हुआ है कि दिल्ली में शराब घोटाला हुआ है। पहले इसे ये लोग 100 करोड़ का घोटाला बता रहे थे और अब इसे 1100 करोड़ का बताने में लगे हुए हैं। इस मामले में मुझे और हमारे नेताओं को गिरफ्तार किया गया। ईडी और सीबीआई अब तक सैकड़ों छापे मार चुकी है। लेकिन आज तक एक पैसा बरामद नहीं हुआ।
पीएम नरेंद्र मोदी पर केजरीवाल ने कसा तंज
शराब घोटाले पर अरविंद केजरीवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री ने पूरे देश के सामने कबूला है कि शराब घोटाला फर्जी है। प्रधानमंत्री मानते हैं कि दिल्ली के झूठे शराब घोटाले में कोई सबूत नहीं है, कोई रिकवरी नहीं हुई है। मुझे झूठे मामले में जेल में बंद कर रखा है। बीते दो सालों से ईडी और सीबीआई के अफसर जांच कर रहे हैं। आज तक एक पैसे की रिकवरी नहीं हुई है। ये बात कोर्ट भी बार-बार पूछ रहा है कि अगर घोटाला हुआ है तो पैसा कहां गया। इसका इनके पास कोई जवाब नहीं है।