फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'शराब घोटाला फर्जी है': सीएम केजरीवाल का दावा, प्रधानमंत्री मोदी ने कबूला; उनके पास कोई सबूत नहीं

Fri, 24 May 2024 05:39 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री ने कबूल कर लिया है कि शराब घोटाले में उनके पास कोई सबूत नहीं है। उन्होंने मुझे अनुभवी चोर बताया है।
विज्ञापन
सीएम अरविंद केजरीवाल - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शुक्रवार को प्रेसवार्ता में भाजपा पर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी कबूल कर लिया है कि शराब घोटाला पूरी तरह से फर्जी है। ईडी व सीबीआई के पास घोटाले का कोई सबूत नहीं है। मेरी गिरफ्तारी गलत है।

विज्ञापन


उन्होंने प्रधानमंत्री से अपील करते हुए कहा कि जब वह कबूल कर ही चुके हैं कि शराब घोटाला फर्जी है और कोई रिकवरी नहीं है तो इस मामले में गिरफ्तार सभी लोगों को छोड़ दिया जाना चाहिए। भाजपा ने दो साल से शोर मचा रखा है कि दिल्ली में शराब घोटाला हुआ है। उन्हें, संजय सिंह और मनीष सिसोदिया को गिरफ्तार कर लिया। पूरे देश में 500 से ज्यादा छापे मार लिए।

भाजपा कहती है कि आप ने 100 करोड़ रुपये की रिश्वत ली है। अभी थोड़े दिन पहले कहा कि 1100 करोड़ रुपये का घोटाला है। एक बड़ा सवाल ये उठता है कि अगर 100 करोड़ या 1100 करोड़ रुपये का घोटाला है तो पैसा कहीं पर तो रखा होगा। छापे में कहीं एक चवन्नी नहीं मिली।

Trending Videos

100 को अब 1100 करोड़ का घोटाला बताते हैं: केजरीवाल
आम आदमी पार्टी ने अपने आधिकारिक एक्स हैंडल पर एक पोस्ट साझा किया। भाजपा पर अरविंद केजरीवाल ने निशाना साधते हुए कहा कि इन्होंने पिछले दो वर्षों से शोर मचाया हुआ है कि दिल्ली में शराब घोटाला हुआ है। पहले इसे ये लोग 100 करोड़ का घोटाला बता रहे थे और अब इसे 1100 करोड़ का बताने में लगे हुए हैं। इस मामले में मुझे और हमारे नेताओं को गिरफ्तार किया गया। ईडी और सीबीआई अब तक सैकड़ों छापे मार चुकी है। लेकिन आज तक एक पैसा बरामद नहीं हुआ।
विज्ञापन

पीएम नरेंद्र मोदी पर केजरीवाल ने कसा तंज
शराब घोटाले पर अरविंद केजरीवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री ने पूरे देश के सामने कबूला है कि शराब घोटाला फर्जी है। प्रधानमंत्री मानते हैं कि दिल्ली के झूठे शराब घोटाले में कोई सबूत नहीं है, कोई रिकवरी नहीं हुई है। मुझे झूठे मामले में जेल में बंद कर रखा है। बीते दो सालों से ईडी और सीबीआई के अफसर जांच कर रहे हैं। आज तक एक पैसे की रिकवरी नहीं हुई है। ये बात कोर्ट भी बार-बार पूछ रहा है कि अगर घोटाला हुआ है तो पैसा कहां गया। इसका इनके पास कोई जवाब नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें