फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आप मंत्री कैलाश गहलोत के घर छापेमारी पर बोले केजरीवाल, कहा- नीरव, माल्या से दोस्ती और हम पर रेड

Wed, 10 Oct 2018 08:19 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
केजरीवाल
विज्ञापन

परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत के घर आयकर विभाग की छापेमारी पर आम आदमी पार्टी (आप) ने केंद्र सरकार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व भाजपा अध्यक्ष अमित शाह पर तीखा हमला बोला है। वहीं, मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने केंद्र सरकार से हिसाब मांगा है कि केंद्र आप के मंत्रियों के यहां पहले हुई छापेमारी का हिसाब दे। 

विज्ञापन


पार्टी का कहना है कि मुख्यमंत्री समेत दूसरे मंत्रियों व नेताओं को डराने के लिए मारे गए छापों की तरह इस बार भी केंद्र सरकार को कुछ नहीं मिलेगा। छापेमारी की सूचना मिलने के थोड़ी देर बाद अरविंद केजरीवाल ने सवाल किया कि नीरव मोदी, माल्या से दोस्ती और हम पर रेड? 

प्रधानमंत्री का नाम लेते हुए केजरीवाल ने ट्वीट किया कि आपने मुझ पर, सत्येंद्र जैन, मनीष सिसोदिया पर भी तो रेड करवाई थी? उनका क्या हुआ? कुछ मिला? नहीं मिला? तो अगली रेड करने के पहले दिल्ली वालों से उनकी चुनी सरकार को निरंतर परेशान करने के लिए माफी तो मांग लीजिए?   
विज्ञापन


राफेल रक्षा सौदे में आज सुप्रीम कोर्ट के फैसले से ध्यान हटाने के लिए कैलाश गहलोत के घर नरेंद्र मोदी रेड की नौटंकी करा रहे हैं। नौटंकी से कुछ नही होगा। देश को बताएं कि राफेल में दलाली किसने खाई,  मोदी ने? भाजपा ने? या फिर अंबानी ने?- संजय सिंह, आप सांसद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें