फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाटर टैंकर घोटालाः सीएम केजरीवाल के निजी सचिव विभव कुमार से ACB ने की पूछताछ

Wed, 17 May 2017 03:15 PM IST
amarujala.com, Presented By: विकास जांगड़ा
विज्ञापन
अरविंद केजरीवाल
विज्ञापन
भ्रष्टचार के आरोपों में फंसे दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल को एंटी करप्शन ब्रांच ने एक और झटका दिया है। दिल्ली टैंकर घोटाले में एसीबी ने केजरीवाल के निजी सचिव और राजनीतिक सलाहकार विभव कुमार से पूछताछ की। बता दें कि इससे पहले उन्हें 14 मई को समन जारी किया गया था।। एसीबी ने कपिल मिश्रा के आरोपों और सबूतों के आधार पर विभव कुमार से पूछताछ की। 
विज्ञापन

  Delhi Chief Minister's private secretary Bibhav Kumar was questioned by ACB in connection with water tanker scam, today. — ANI (@ANI_news) May 17, 2017


कपिल मिश्रा ने टैंकर घोटाले को लेकर पिछले दिनों उपराज्यपाल अनिल बैजल से मुलाकात की थी। उन्होंने केजरीवाल पर 2 करोड़ रुपये लेने का आरोप लगाने के साथ ही उनके राजनीतिक सलाहकार आशीष तलवार व निजी सचिव विभव पटेल पर टैंकर घोटाले की फाइल दबाकर पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित को बचाने का आरोप भी लगाया था।
विज्ञापन


वाटर टैंकर घोटाले में आरोप है कि 2012 में दिल्ली जल बोर्ड ने 385 स्टील के टैंकर किराए पर लिए थे। उस समय शीला दीक्षित सीएम के साथ ही दिल्ली जल बोर्ड की अध्यक्ष भी थीं। आरोप है कि जो टैंकर लिए गए थे, उसमें करीब 400 करोड़ का घोटाला हुआ था।

टैंकर घोटाला मामला साल 2009 से लेकर 2015 के बीच का है। दिल्ली में आम आदमी पार्टी की सरकार आने के बाद घोटाले का जिन्न बाहर आया। आम आदमी पार्टी के विधायक और पूर्व जल मंत्री कपिल मिश्रा ने इस मामले की शिकायत एसीबी से की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें