फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुख्यमंत्री तीर्थयात्रा योजना: दिल्ली से 87वीं ट्रेन रवाना, सीएम केजरीवाल ने तीर्थयात्रियों से की मुलाकात

Wed, 17 Jan 2024 05:49 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

तीर्थ यात्रा योजना के तहत बुजुर्ग तीर्थयात्री दिल्ली से गुजरात के द्वारकाधीश के लिए रवाना हुए। इस दौरान सीएम अरविंद केजरीवाल ने तीर्थयात्रियों से मुलाकात की।
 
विज्ञापन
सीएम अरविंद केजरीवाल ने बुजुर्ग तीर्थयात्रियों से मुलाकात की - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भगवान श्रीराम की प्राण प्रतिष्ठा होने के बाद दिल्ली सरकार मुख्यमंत्री तीर्थयात्रा योजना के तहत ज्यादातर ट्रेनें अयोध्या के लिए भेजेगी। यह जानकारी मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बुधवार को त्यागराज स्टेडियम से द्वारकाधीश के लिए तीर्थयात्रियों को रवाना करने के दौरान दी।
विज्ञापन




इस मौके पर मुख्यमंत्री ने कहा कि लोगों में अयोध्या जाकर रामलला का दर्शन करने को लेकर बहुत उत्साह है। इसलिए हमारी कोशिश रहेगी कि अयोध्या के लिए ज्यादा ट्रेनें भेजी जाएं। यह 87वीं ट्रेन द्वारकाधीश जा रही है। इससे पहले 86 ट्रेनों से करीब 82 हजार लोग विभिन्न तीर्थस्थलों की यात्रा कर चुके हैं।

द्वारकाधीश के लिए ट्रेन रवाना होने से पहले तीर्थयात्रियों के लिए त्यागराज स्टेडियम में भजन संध्या का आयोजन किया गया। इस अवसर पर राजस्व मंत्री आतिशी भी मौजूद थी। अरविंद केजरीवाल ने बुजुर्ग तीर्थ यात्रियों के पांव छूकर उनका आशीर्वाद लिया। अरविंद केजरीवाल ने कहा कि लगभग हर सप्ताह दिल्ली से किसी न किसी तीर्थस्थल पर लगभग एक हजार तीर्थयात्रियों को लेकर ट्रेन जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें