दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने रविवार को बवाना गांव में रोड शो किया। उन्होंने जनता से आप पार्टी को वोट देने की अपील की।
गौरतलब है कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को एक शख्स ने शनिवार को सरेआम थप्पड़ जड़ दिया था। यह घटना उस समय हुई, जब केजरीवाल नई दिल्ली लोकसभा सीट से आप प्रत्याशी बृजेश गोयल के समर्थन में खुली जीप से रोड शो कर रहे थे। हमलावर युवक को आप कार्यकर्ताओं ने मौके पर ही दबोचकर कपड़े फाड़ते हुए पीटना शुरू कर दिया। पुलिस ने किसी तरह उसे बचाकर अपनी हिरासत में लिया। आप ने इसे भाजपा का ‘कायराना’ हमला बताया है। आरोपी पर मामला दर्ज कर लिया गया है।