फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केजरीवाल के सलाहकार वीके जैन ने दिया इस्तीफा, CS मारपीट मामले में दी थी गवाही

Wed, 14 Mar 2018 10:49 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
वीके जैन
विज्ञापन

दिल्ली के मुख्य सचिव अंशु प्रकाश के साथ कथित मारपीट के बाद सुर्खियों में आए मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के सलाहकार वीके जैन ने इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने निजी वजहों व पारिवारिक प्रतिबद्धताओं का हवाला देते हुए पद छोड़ा है। मुख्यमंत्री कार्यालय को इस्तीफा भेजने के साथ इसकी एक प्रति राजनिवास को भी भेज दी गई है। 

विज्ञापन


इससे पहले वीके जैन मुख्य सचिव अंशु प्रकाश के साथ हुई कथित हाथापाई के मामले में कुछ दिनों पहले पुलिस ने जैन से पूछताछ की थी। वहीं, अदालती गवाही में जैन ने खुलासा किया था कि केजरीवाल के आवास पर आप विधायकों प्रकाश जारवाल और अमानतुल्लाह खान ने मुख्य सचिव को घेर रखा था। बता दें कि दिल्ली शहरी आश्रय सुधार बोर्ड के सीईओ पद से सेवानिवृत्त होने के बाद जैन सितंबर 2017 से बतौर सलाहकार काम कर रहे थे। 

बताया जा रहा है कि घटना के बाद से जैन मुख्यमंत्री कार्यालय नहीं आ रहे थे, जबकि पिछले एक सप्ताह से वह मेडिकल लीव पर थे। दूसरी तरफ मुख्य सचिव के साथ मारपीट की घटना होने के बाद आईएएस और दिल्ली, अंडमान निकोबार द्वीप समूह सिविल सेवा के अधिकारी मंत्रियों के साथ बैठकों में हिस्सा नहीं ले रहे हैं। दिल्ली सरकार के कर्मचारी संयुक्त मंच ने इस संबंध में केजरीवाल और सिसोदिया के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें