साइबर सिटी में छात्रों को यूनिवर्सिटी के लिए अभी और लंबा संघर्ष करना पड़ेगा। मुख्यमंत्री की घोषणा के बाद से लेकर अब तक कोई कदम नहीं उठाया गया है। साइबर सिटी के छात्रों को यूनिवर्सिटी कब मिलेगी?
इसका जवाब प्रदेश के शिक्षा मंत्री रामबिलास शर्मा के पास भी नहीं है। शिक्षा मंत्री रविवार को गुड़गांव में नगर निगम द्वारा जिला स्तरीय स्वच्छता अभियान के समापन के मौके पर बतौर मुख्य अतिथि आए थे।
बता दें कि 11 अप्रैल को सेक्टर-14 स्थित गवर्नमेंट गर्ल्स कॉलेज में ऑडिटोरियम के उद्घाटन पर आए मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने छात्रों की मांग पर यहां एक यूनिवर्सिटी बनाने की घोषणा की थी।