फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएम की जनसभा का जवाब देने के लिए सीएम अखिलेश यादव तैयार

Fri, 25 Nov 2016 12:06 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
- फोटो : akhilesh yadav
विज्ञापन
सीएम अखिलेश यादव को नोएडा लाने के लिए जारे जतन शुरू हो गए हैं। प्र्रशासनिक और राजनैतिक रूप से तैयारियां भी हो रही हैं। सिर्फ लखनऊ से प्रोग्राम आना बाकी है। बृहस्पतिवार को सपा नेताओं ने दिल्ली पहुंचकर सीएम से मुलाकात की और नोएडा आने से होने वाले राजनीतिक फायदे भी गिनाए।
विज्ञापन


इसी सिलसिले में सपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजेंद्र चौधरी ने नोएडा आकर जायजा भी लिया। शहर की विभिन्न परियोजनाओं का लोकार्पण के साथ ही नोएडा में हो चुकी पीएम की जनसभाओं का जवाब भी सीएम से ही दिलाने का लक्ष्य रखा गया है।

सूत्र बताते हैं कि बृहस्पतिवार को दिल्ली में सीएम अखिलेश यादव आए। सपा प्रत्याशी अशोक चौहान व आश्रय गुप्ता समेत टीम दिल्ली पहुंची और सीएम से मुलाकात की। टीम ने जब सीएम से मुलाकात की तो अशोक चौहान ने कहा कि नोएडा में यदि जनसभा हो जाती है तो उसका दूरगामी लाभ मिलेगा।
विज्ञापन


क्योंकि नोएडा में दो बार पीएम की जनसभा हो चुकी है। उसका राजनीतिक जवाब देने के लिए नोएडा में आना जरूरी है। तर्क दिया है कि जितने विकास कार्य सपा की सरकार ने किए हैं, उतना विकास नोएडा में किसी दूसरी पार्टी ने नहीं कराया है।
विज्ञापन

'जाओ, नोएडा स्टेडियम में जनसभा की तैयारी करो'

मुख्यमंत्री अखिलेश यादव - फोटो : amar ujala
अशोक ने सीएम को बताया कि अगर 11 दिसंबर को नोएडा में जनसभा हो जाती है तो पश्चिमी उत्तर प्रदेश में इसका मजबूत संदेश जाएगा। फिलहाल सीएम ने यही कहा कि अभी तक तो नोएडा आने की पूरी तैयारी है। इसके लिए लखनऊ में पार्टी संगठन से भी बात की जाएगी।

सीएम ने नोएडा की टीम से यही कहा है कि जाओ, नोएडा स्टेडियम में जनसभा की तैयारी करो। सूत्रों ने यह भी जानकारी दी कि राष्ट्रीय प्रवक्ता राजेंद्र चौधरी भी बृहस्पतिवार को दिल्ली से नोएडा पहुंचे।

नोएडा की लोकार्पित होने वाली परियोजनाओं की जानकारी ली। साथ ही कुछ खास लोगों से यह भी चर्चा की कि नोएडा में सीएम का आना कितना ठीक रहेगा। बहरहाल, शहर की जनता सीएम के आने का इंतजार कर रही है। सीएम कुछ नई घोषणा भी कर सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें