फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली में चलती बस बनी आग का 'गोला', चालक की चालाकी से बची यात्रियों की जान

Fri, 06 Dec 2019 10:49 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

आरके पुरम इलाके में शुक्रवार शाम को यात्रियों से भरी एक क्लस्टर बस में आग लग गई। बस से धुआं निकलते ही चालक ने सूझबूझ का परिचय देते हुए इंजन बंद कर सभी यात्रियों को सुरक्षित उतार दिया। घटना में कोई हताहत नहीं हुआ। 

विज्ञापन


घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची दमकल की एक गाड़ी ने कुछ देर में आग पर काबू पा लिया। शुरुआती जांच में शॉर्ट सर्किट से आग लगने की बात सामने आई है। पुलिस जांच कर रही है।

शुक्रवार शाम को क्लस्टर बस (रूट संख्या 794) जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम से मंगोलपुरी जा रही थी। उस समय बस खचाखच भड़ी थी। आरके पुरम स्टैंड पर जैसे ही चालक ने बस रोकी, अगले हिस्से से धुआं निकलने लगा। चालक ने तुरंत इंजन बंद कर यात्रियों को बस से उतरने के लिए कहा। इस दौरान बस में धुआं भर गया और अगले हिस्से से आग की लपटें निकलने लगीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें