फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तर पश्चिम भारत में हल्की बारिश से बदलेगा मौसम

Sun, 11 Oct 2015 08:46 PM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
एनसीआर समेत उत्तर पश्चिम भारत में मंगलवार से हल्की बारिश से मौसम बदल सकता है। यूपी, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में हल्की बारिश मंगलवार से हो सकती है तो जम्मू-कश्मीर, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली में बुधवार से हल्की बारिश की संभावना है।
विज्ञापन


हल्की बारिश के बाद सामान्य से ऊपर चल रहे तापमान में हल्की-फुल्की गिरावट की भी संभावना है। एनसीआर में रविवार को अक्तूबर के महीने में अधिक गर्मी हुई।

अधिकतम तापमान गुड़गांव में सबसे ऊपर 39.9 डिग्री दर्ज किया गया। जो दिल्ली में अक्तूबर महीने के ऑल टाइम रिकॉर्ड से ऊपर है।

दिल्ली में ऑल टाइम रिकॉर्ड 39.4 डिग्री है जो 27 अक्तूबर, 2014 और 17 अक्तूबर 1951 में पहुंचा था। रविवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान भी सामान्य से 3 डिग्री ऊपर 36.8 डिग्री दर्ज किया गया।

पालम केंद्र पर पारा 38.2 डिग्री रहा। फरीदाबाद में 37.8 डिग्री और नोएडा में 36.3 डिग्री तापमान दर्ज किया गया, जबकि गाजियाबाद में 36 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया।
विज्ञापन


मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि उत्तर पश्चिम हवा जितनी ठंडी होनी चाहिए थी, अभी नहीं हो रही है। यही वजह है कि पारा सामान्य से ऊपर चल रहा है। अब हल्के पश्चिम विक्षोभ का सिस्टम बनता दिख रहा है।

उससे उत्तर पश्चिम भारत में हल्की बारिश की संभावना 13-18 अक्तूबर के बीच है। हालांकि बारिश मैदानी इलाकों में पारा गिराने लायक होगी या नहीं इसे लेकर मौसम वैज्ञानिक बहुत कुछ साफ नहीं कर पा रहे हैं।

मौसम विभाग के अनुसार अभी पारा उत्तराखंड, जम्मू-कश्मीर, पंजाब, हरियाणा, यूपी में सामान्य से ऊपर चल रहा है। बड़ा पश्चिम विक्षोभ आने के बाद ही तापमान में कोई बड़ी गिरावट आएगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें