-स्थानीय लोगों ने पार्क और गलियों में किया श्रमदान, स्वच्छता बनाए रखने का लिया संकल्प
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी पूर्वी दिल्ली। सेवा संकल्प के तहत शाहदरा जिले के पांडव नगर मंडल में स्वच्छता पखवाड़े का आयोजन किया गया। मंडल के 10 स्थानों पर सुबह 8 से 9 बजे तक एक साथ स्वच्छता अभियान चलाया गया। पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ स्थानीय लोगों ने भी इसमें हिस्सा लिया। लोगों ने पार्क और गलियों में सफाई कर कूड़ा एकत्र किया।
पांडव नगर डी पार्क में कार्यक्रम की संयोजक प्रीति सिंह ने बताया कि अभियान के दौरान करीब चार बोरियों में 15 से 20 किलो कूड़ा एकत्र कर एमसीडी की गाड़ियों में डाला गया। सहसंयोजक विमला और दीपा मेहरा ने कहा कि ऐसे कार्यक्रमों से लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने के साथ सामाजिक गतिविधियों से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है। आरडब्ल्यूए मंडावली ए ब्लॉक के अध्यक्ष परविंदर मिश्रा ने कहा कि क्षेत्र में बदलाव जनता के सहयोग से ही संभव है। पूर्व मंडल महामंत्री शीतल शर्मा ने बताया कि अभियान में छात्र-छात्राओं ने भी श्रमदान किया। सामाजिक कार्यकर्ता मंजू नेगी ने ऐसे कार्यक्रम लगातार आयोजित करने की जरूरत बताई। अभियान में कंचन, गुड़िया, रेखा, रुक्मणी, कल्पना, साक्षी और मानवी समेत अन्य लोगों ने सहयोग किया।